परिवहन कर्मचारियों को मिलेगा 38 प्रतिशत मंहगाई भत्ता

  • कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री रुपेश कुमार ने आभार व्यक्त किया 

प्रदेश मंत्री रुपेश कुमार 

नागरिक सत्ता लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के द्वारा लगातार प्रयास से परिवहन निगम कर्मचारियों को 38 प्रतिशत मंहगाई भत्ता स्वीकृत कर दिया गया है। रोडवेज कर्मचारियों को अभी 28 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता मिल रहा था जिसे 38 प्रतिशत कर दिया गया है। कर्मचारियों को 10 प्रतिशत का फायदा मिलेगा। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री रुपेश कुमार ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं परिवहन मंत्री का विषेश आभार एवं हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि उप-मुख्यमंत्री की संस्तुति एवं परिवहन मंत्री के विशेष प्रयास से उतर प्रदेश परिवहन कर्मचारियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही