लोकतंत्र में विधायिका की भूमिका महत्वपूर्ण होती है: सतीश महाना

  • कानपुर के 20 सदस्यीय छात्र छात्राओं के एक दल ने देखी विधानसभा

नागरिक सत्ता, लखनऊ। डिजिटाइजेशन एवं रिनोवेशन से उत्तर प्रदेश की विधानसभा की ख़ूबसूरती इतनी बढ़ गई है कि देश और प्रदेश का हर व्यक्ति लोकतंत्र के मंदिर की खूबसूरती को देखना और समझना चाहता है। आज इसी क्रम में आज यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय कानपुर के 20 सदस्यीय छात्र छात्राओं के एक दल ने पूरे परिसर का भ्रमण किया और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हे विधानसभा के गौरवमयी इतिहास, सदन की कार्यवाही, संचालन एवं पुस्तकालय आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। श्री महाना ने कहा कि पिछले कई वर्षाे से जनता का विधानसभा से कभी कोई सम्पर्क ही नहीं बना था लेकिन आप लोगों की विधानसभा के प्रति रुचि देखकर मन को संतुष्टि मिल रही है। 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की पूरानी छवि अब बदल रही है। धीरे धीरे अब जनता को इस बात का अहसास होने लगा है कि लोकतंत्र में विधायिका की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होती है। श्री महाना ने कहा कि आप सभी लोग यहां से जाकर अन्य लोगों को अपनी विधानसभा के बारे में जानकारी देने का काम करें। इसके साथ ही उन्हे यहां आने के लिए प्रेरित करें जिससे वह अपनी विधानसभा पर गर्व कर सकें।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हे बताया कि यह केवल 403 विधायको की नही बल्कि प्रदेश के 25 करोड़ जनता की यह विधानसभा है। उन्होंने बताया कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था में जनता के प्रति जवाबदेही होने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी एक विधायक की ही होती है। इसलिए जब तक विधायिका मजबूत नही होगी तब तक लोकतंत्र मजबूत नही होगा। श्री महाना ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सभी सदस्यों को अपनी बात कहने का अधिकार होता है लेकिन विधानसभा सदस्य नियमावली के तहत ही सदन में अपनी बात रह सकता है। 

इस मौके पर जब एक छात्रा ने यह जानना चाहा कि आखिर विधानसभा में क्या कार्य किए जाते हैं? इस पर श्री महाना ने उन्हे बताया कि विधानसभा में विधेयक पारित किए जाते हैं जिसके अंतर्गत कानून व्यवस्था से लेकर जनहित के विकास के कार्य किए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि देश और प्रदेश में राजनीति का स्वरूप अब बदल रहा है। इसलिए अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए। उन्होंने बताया कि 18वीं विधानसभा में अधिकतर पढ़े लिखे विधायक हैं जिसका लाभ प्रदेश को मिल रहा है। इस मौके पर प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे भी उपस्थिति थें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही