प्र्रधानमंत्री मोदी 142 करोड़ देशवासियों का नेतृत्व करते हुए वैश्विक नेता के रूप में दुनिया का मार्गदर्शन कर रहे हैंः योगी आदित्यनाथ

  • मुख्यमंत्री ने वाराणसी में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया, लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाभी तथा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत प्रमाण पत्र प्रदान किये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित किसान इण्टर कॉलेज में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के आगमन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक यशपाल सिंह तथा विजय बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाभी तथा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में मेरी कहानी, मेरी जुबानी के माध्यम से लाभार्थियों ने अपने अनुभव व्यक्त किये। मुख्यमंत्री ने सभी को पंचप्रण की शपथ दिलायी। उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन किया तथा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कार्यर्क्रम में सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत साढ़े नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। आज दुनिया में भारत को सम्मान मिल रहा है। देश में विकास की बड़ी-बड़ी परियोजनाएं लागू हो रही हैं। गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के बड़े पैमाने पर लोगों को मिल रहा है। सभी नागरिक अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर जहां भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान मिल रहा है, वहीं सुरक्षा, सुशासन तथा समृद्धि के माध्यम से देशवासियों में विकसित भारत के सपनें को साकार करने का जज्बा भी है। मोदी जी की गारण्टी वैन यहां इसी के लिए कार्य कर रही है। काशीवासियों ने वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी को सांसद चुनकर देश की संसद में भेजा। प्रधानमंत्री आज 142 करोड़ देशवासियों को नेतृत्व दे रहे हैं और वैश्विक नेता के रूप में दुनिया का मार्गदर्शन भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनकी कहानी ‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’ के माध्यम से व्यक्त करना इस यात्रा का उद्देश्य है। इसके साथ ही, जो लोग अभी तक लाभान्वित नहीं हुए, मोदी जी की गारण्टी वैन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत उनके रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गयी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। उन्हें प्राथमिकता पर लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। यह यात्रा बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ जनता को दिये जाने के सरकार के संकल्प को दर्शाती है। प्रधानमंत्री का मानना है कि लोगों की खुशहाली में ही देश की खुशहाली है। लोगों की समृद्धि ही देश की समृद्धि का माध्यम बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भारत के 142 करोड़ लोग एकजुट होकर कार्य करना प्रारम्भ कर दें तो वर्ष 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत अवश्य बनेगा। जब वर्ष 2047 में भारत अपनी आजादी का शताब्दी महोत्सव मना रहा होगा, उस समय आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हमनें यहां पंचप्रण की शपथ ली है। पंचप्रण में विकसित भारत, गुलामी के अंशों को पूरी तरह समाप्त करना, अपनी विरासत के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करना, एकता और एकात्मकता के लिए कार्य करना तथा एक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही