केरल विधानसभा के 5 सदस्यीय समिति ने यूपी विधानसभा सभा का भ्रमण किया

  • समिति के सभापति ने अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली को समझने के मांगा समय 


नागरिक सत्ता, लखनऊ। केरल की 15वीं विधान सभा की ‘यूथ वेलफेयर एवं यूथ अफेयर स्टडी टूर समिति’ के सभापति एम विजिन सहित समिति के 5 सदस्यों एवं अन्य अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश विधान सभा में ई-विधान योजना की स्थापना एवं उसके कार्यान्वयन को देखा। इस अवसर पर समिति के सभापति एवं अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश विधान सभा की अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली की सराहना की एवं इसको विस्तार से समझने हेतु समय भी मांगा है।

विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने द्वारा केरल विधान सभा के ‘यूथ वेलफेयर एंड यूथ अफेयर्स स्टडी टूर समिति’ के प्रतिनिधिगण को उत्तर प्रदेश विधान सभा में ई-विधान तथा डिजिटल प्रणाली के विषय में विस्तार से बताया। केरल विधान सभा के समिति को यह अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश विधान सभा की समस्त कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से संचालित होती है तथा यहां पर सभी विधायकगण इस विधा का उपयोग करते हैं। उत्तर प्रदेश विधान सभा की पूर्ण कार्यसूची, प्रश्न प्रहर से अंत तक इलेक्ट्रॉनिक विधान की प्रणाली से संचालित किए जाने हेतु पूर्ण रूप से सुसज्जित है।


उक्त समिति द्वारा विधानसभा में स्थापित डिजिटल गैलरी, जिसमें विधान सभा का सम्पूर्ण डिजिटल इतिहास है एवं डिजिटल कारीडोर, जिसमें समस्त सदस्यों की तस्वीरें एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को दर्शाया गया है, का अवलोकन भी किया गया। इसके अतिरिक्त विधान सभा में किए गए अन्य पुनरोद्धार कार्यों का भी उक्त शिष्ट मण्डल द्वारा निरीक्षण किया गया। समिति के सभापति द्वारा यह स्पष्ट रूप से अवधारणा व्यक्त की गई कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की विधान सभा देश की सर्वश्रेष्ठ विधान सभा है।  

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की विधान सभा सर्वश्रेष्ठ अत्याधुनिक प्रणाली से भी युक्त है। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष के नेतृत्व एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जो माडल उत्तर प्रदेश विधान सभा में प्रस्तुत किया गया है वह अनुकरणीय है और वह इसका अनुसरण भी करेंगे। केरल ‘‘यूथ वेलफेयर एवं यूथ अफेयर स्टडी टूर समिति’’ सभापति के द्वारा यह अवधारणा व्यक्त किया जाना उत्तर प्रदेश विधान सभा के लिए एक गौरव की बात है।

समिति में मुख्य रूप से सभापति एम विजिन, एमएस अरुण कुमार, सीके आशा, इलडोसे पी. कुना पिल्लाई, मुहम्मद मुहसिन, केएम सचिन देव, संयुक्त सचिव ए जफर खान सहित समिति के भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य, कमलाकांत राजभर, प्रमुख सचिव, विधान सभा प्रदीप दुबे, सचिव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही