जनता का विश्वास कभी टूटना नही चाहिएः सतीश महाना

  • विधायक जनता का प्रतिनिधित्व करता हैः सतीश महाना
  • यूपी विधानसभा में नई तकनीक का बेहतरीन प्रयोग हम सबके लिए गर्व की बात हैः रोली शाह

नागरिक सत्ता ब्यूरो, लखनऊ। सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण करने आए सीआईआई (युवा इकाई) के 44 सदस्यीय दल के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने वार्ता की एवं विधानसभा का भ्रमण कराया। वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में विश्वास का बड़ा महत्व होता है। जनता इसलिए विधानसभा में चुनकर भेजती है क्योंकि उसका हम पर विश्वास होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी किसी का भी विश्वास टूटना नही चाहिए। यदि एक बार विश्वास टूट गया तो फिर सफल होने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक साल में प्रदेश की विधानसभा में कई तरह के नए प्रयोग किए हैं। महिला सदस्यों के लिए पहली बार एक दिन का विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसमे हर महिला सदस्य को सदन में अपनी बात रखने का अवसर मिला। श्री महाना ने कहा कि अब प्रदेश भर से डाक्टर्स इंजीनियर व्यापारी और छात्र-छात्राएं आदि यहां इसे देखने आ रहे हैं। यूपी विधानसभा में कई बदलाव हुए हैं। इस दौरान इस बात का भी प्रयास किया गया है कि आम जनता विधानसभा के बारे में जान सके। हमारी विधानसभा देश की अग्रणी विधानसभाओं में से एक हो गयी है। देश की अन्य विधानसभाएं अब यू0पी0 विधानसभा का अनुसरण कर रही है। उन्होंने कहा कि आप सब लोग युवा हैं और एक तरह से यूपी विधानसभा के ब्रांड एंबेसडर है। यूपी विधानसभा के बारे में जो महसूस किया है। वह यहां से जाकर अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ चर्चा करें ताकि उन्हें इसके बारे में पता चले।

एक सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधायक का मतलब कानून बनाने वाले लोगों से होता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत विधायक जनता का प्रतिनिधित्व करता है। विधानसभा में जो भी कार्यवाही होती है। उसका पालन करने के लिए विभिन्न समितियों की बैठक होती है। जिसमें सम्बन्धित समस्याओं का समाधान किया जाता है। विधानसभा अध्यक्ष ने दल के सदस्यों को बताया कि उत्तर प्रदेश विधनसभा के पास एक सम्रद्व लाइब्रेरी है जो लोकसभा के बाद देश की सबसे बड़ी लाइब्रेरी है। 

इस मौके पर सीआईआई की युवा शाखा की चेयरपर्सन रोली शाह ने बताया कि उन्होंने पूरी विधानसभा देखी साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के साथ वार्ता के दौरान कई जानकारियां हासिल की। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने यूपी विधानसभा में जो नई तकनीक का बेहतरीन प्रयोग किया है। यह हम सबके लिए बेहद गर्व की बात है। आज का यह दौरा बेहद यादगार दौरा बन गया है। 

सीआईआई के वात्सल्य डालमिया ने बताया कि यहां आकर बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है। यहां का भ्रमण एक तरह से हम सबके लिए आंख खोलने वाला रहा। वात्सल्य ने कहा कि हम सब युवा उद्यमी है। सामाजिक कार्याे में तो लगे रहे है पर राजनीति का ज्ञान कम रहता है। यहां आकर मालूम हुआ कि हम सब सुशासन के लिए शासन की किस तरह से मदद कर सकते है। साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन भी बेहतर ढंग से पूरा कर सकते है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक के अलावा विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही