मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की

  • मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों का अभिवादन किया
  • पवित्र कांवड़ यात्रा के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की

नागरिक सत्ता ब्यूरो, 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मेरठ के पल्लवपुरम में दिल्ली-रुड़की मार्ग पर कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की। उन्होंने कांवड़ यात्रियों का अभिवादन किया और उनकी पवित्र कांवड़ यात्रा के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों से कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। 

ज्ञातव्य है कि प्रदेश में पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा श्रद्धा एवं उमंग के साथ सम्पन्न होती है। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह व सूचना श्री संजय प्रसाद सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही