मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 3 विभागों के 400 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया

  • विगत डेढ़ वर्षों में यह 17वां नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम: योगी आदित्यनाथ 
  • प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर: मुख्यमंत्री 

नागरिक सत्ता ब्यूरो, 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोक भवन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत चयनित 400 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इन 400 अभ्यर्थियों में 66 समीक्षा अधिकारी- सहायक समीक्षा अधिकारी "उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद", 204 अनुदेशक "प्राविधिक शिक्षा विभाग" एवं 130 कनिष्ठ सहायक "लोक निर्माण विभाग" के अभ्यर्थी शामिल थे। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गयी मिशन रोजगार पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने रोजगार सृजन की दिशा में नित नए कदम बढ़ाए हैं। सरकारी नियुक्तियां तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश के विभिन्न भर्ती आयोग और बोर्ड तेजी के साथ नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके द्वारा भी कई सुधार किए गए हैं। यह सुधार प्रदेश के युवाओं के लिए अनुकूल हैं और चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए मंच प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विगत डेढ़ वर्षों में यह 17वां नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा है। आज 3 विभागों के कुल 400 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। दो नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम शीघ्र ही सम्पन्न होने जा रहे हैं। विगत डेढ़ वर्षाें में अब तक 55 हजार से अधिक युवाओं को सफलतापूर्वक चयन प्रक्रिया द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। यह नियुक्ति पत्र प्रदेश के विभिन्न भर्ती आयोगों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया है।

प्रदेश में विगत 6 वर्षों में अब तक लगभग 6 लाख शासकीय नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इन नियुक्तियों में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का प्रश्न खड़ा नहीं कर सका है। वर्तमान में कोई भी नियुक्ति प्रक्रिया न्यायालय में लम्बित नहीं है और न ही न्यायालय द्वारा किसी नियुक्ति प्रक्रिया को स्टे किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, शिक्षा आयोग तथा विभिन्न विभागों के स्तर पर चयन की प्रक्रिया पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न की जा रही है।

इस अवसर पर राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, अपर मुख्य सचिव प्राविधिक शिक्षा कल्पना अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व सुधीर गर्ग, अध्यक्ष राजस्व परिषद संजीव मित्तल, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही