वेदांत आश्रम, लखनऊ में धूम धाम से मनाया गया गुरुदेव का प्रागटोत्सव

 

लखनऊ। आर्ष विद्या प्रयास के तत्वाधान में वेदांत आश्रम लखनऊ में अनंत विभूषित महामंडलेश्वर, अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष, गुरुदेव स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज का धूम धाम से जन्मोत्सव मनाया गया।

जिसमे काशी से पधारे दंडी स्वामी, स्वामी जतिंद्रा नंद सरस्वती, महामंत्री अखिल भारतीय संत समिति, स्वामी दयानंद, स्वामी रामानंद, स्वामी जगदानंद, स्वामी दिव्य चैतन्य, स्वामी कृष्णानंद, स्वामी ज्योतिर्मयानंद आदि अनेक संत महात्माओं ने इस आयोजन में सम्मिलित हुए।

दंडी स्वामी ने कहा कि राष्ट्र रक्षा एवम धर्म रक्षा के लिए संतो को अब गावों की ओर अधिक से अधिक ध्यान देना चाहिए। स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज का हजारों भक्तों ने पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूज्य गुरुदेव ने भी सभी को ह्रदय से आशीर्वाद प्रदान किया।

आयोजन के यजमान त्रिवेणी अलमीरा के मालिक वरुण तिवारी ने कहा ऐसे ज्ञानी महात्मा के अर्चन पूजन से कामनाओं की होती है पूर्ति। स्वामी अनन्नतानंद सरस्वती महाराज ने सदगुरु सेवा में लगे रहने से होता है कल्याण का स्वरूप बताया। संत प्रमोद दाश ने भी अपने अनुभव गुरुदेव के अनेक घटनाओं का उल्लेख किया।

आयोजन में पधारे संत महात्मा भक्त गणों के आगमन हेतु आभार ट्रस्ट के अध्यक्ष बीके सिंह ने किया। आरसी मिश्र, अनंत चंदोला, शहजादे लाल, विनोद दुबे समेत हजारों भक्त जन उपस्थित हुए एवम खूब भंडारा प्रसाद पाया। आयोजन का कुशल संचालन आलोक दीक्षित ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही