अखिल भारतीय सिविल लेखा संगठन के केन्द्रीय क्षेत्र शाखा का गठन

  • जितेंद्र प्रकाश को अध्यक्ष, नीरज श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष एवं सचिव पद पर निसार अहमद को निर्वाचित किया गया 


नागरिक सत्ता ब्यूरो,

लखनऊ। केन्द्रीय भवन अलीगंज मे आयोजित बैठक में केन्द्रीय क्षेत्र शाखा लखनऊ के पदाधिकारियों का चयन एवं शाखा का गठन किया गया। बैठक मे केन्द्रीय क्षेत्र शाखा के अंतर्गत आने वाले राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के भारतीय सिविल लेखा के समस्त वरिष्ठ लेखा अधिकारी तथा वेतन एवं लेखा अधिकारी सदस्यों ने प्रतिभाग कर केन्द्रीय क्षेत्र शाखा के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका का निभाई। 

बैठक मे केन्द्रीय क्षेत्र शाखा लखनऊ के अध्यक्ष पद पर जितेंद्र प्रकाश, उपाध्यक्ष पद पर नीरज श्रीवास्तव एवं सचिव पद पर निसार अहमद का चयन किया गया। निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी अनीता रावत उपाध्यक्ष, भौमिक अतिरिक्त महासचिव, राहुल बुटोला आडिटर एवं कौशल मिश्रा महासचिव ने चुनाव कार्यक्रम का संचालन किया।

भारत सरकार के सिविल मंत्रालय से संबन्धित सारे भुगतानों एवं प्राप्तियों के रखरखाव तथा सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्राणाली के संचालन की ज़िम्मेदारी सिविल लेखा के वरिष्ठ लेखा अधिकारी तथा वेतन एवं लेखा अधिकारी ही वहन करते हैं। कोरोना काल के दौरान केंद्रीय सिविल लेखा सेवा को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आवश्यक सेवायें घोषित किया गया था।  



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही