विधान सभा सत्र को एतिहासिक बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने आभार जताया 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विधान सभा के विशेष सत्र को रचनात्मक ध्येयसिद्व व उत्पादक बनाए जाने के लिए विधायकों को आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विधायकों को लिखे व्यक्तिगत पत्र में कहा है कि उत्तर प्रदेश के विधायी सदन ऐतिहासिक बैठको, संसदीय परम्पराओं के लिए प्रतिष्ठित रहे है, लेकिन इस बार दोनों सदनों ने नया इतिहास रचना है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि विधायकों में अपनी बात कहने की होड़ रही है। समयाभाव में 150 सदस्य ही बोल सके है। सबको अवसर न दे पाने के लिए उन्होंने क्षमा याचना की।
    श्री दीक्षित ने ऐतिहासिक सत्र के विचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को श्रेय देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं पूरी रात बारबार सदन में आते रहे। यह तथ्य भी एक विशेष अवसर के रूप में याद किया जाएगा। श्री दीक्षित ने संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना के परिश्रम की प्रशंसा की। विधान परिषद में यही जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्होंने उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा की सराहना की। उन्होंने सभी मंत्रियों की सघन उपस्थिति की प्रशंसा की। उन्होंने अथर्ववेद के काल सूक्त का उल्लेख किया ''काल रथ सक्रिय गतिशील रहता है, परिश्रमी, तपस्वी ही इस रथ पर चढ़ पाते है। वही इतिहास में स्थान पाते है। शेष लोग इतिहास कालचक्र को दूर से ही देख पाते है। काल क्षमा नहीं करता।''
    श्री दीक्षित ने विधान मण्डल की इतिहास रचना की सही जानकारी आम जनता को देने के लिए मीडिया की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होने ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र विश्व संस्था है। उसके द्वारा स्थापित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए प्रधानमंत्री मोदी पहले से ही सक्रिय है। योगी जी की सरकार ने तमाम लक्ष्यों पर सफल काम किया है। मुख्यमंत्री ने सत्र में आगे की कार्रवाई के लिए तमाम समितियों का गठन कर विश्व संस्था से उ0प्र0 का जुड़ाव किया है। महात्मा गांधी जयंती पर संपन्न यह भव्य और ऐतिहासिक आयोजन स्मरणीय रहेगा। उन्होंने विधान सभा के प्रमुख सचिव व सम्पूर्ण कार्यालय के प्रति भी आभार व्यक्त किया।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही