राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद एवं नीरज शाही ने निराश्रित गौ आश्रम का निरीक्षण किया


देवरिया। पिपरा चंद्रभान में स्थापित गौ आश्रय केंद्र में पशुधन राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) नीरज शाही एवं जिलाधिकारी अमित किशोर ने गौ वंशो को माल्यार्पण कर चना गुड़ खिलाए आश्रय केंद्र व चारागाह का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिए|


 पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिया की इस केंद्र को और अपग्रेड किया जाए पानी लगे तालाबों में मत्स्य पालन भी यदि किया जाएगा तो इससे आय होगी जो पशुओं के चारे आदि के व्यय में काम आएगी उन्होंने खराब नस्ल की बछड़ों साडो का बंध्याकरण कराए जाने का भी निर्देश सीवीओ को दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 जनपदों देवरिया व भदोही को छुट्टा पशु से मुक्त घोषित जनपद कराना है, इसलिए प्राथमिकता के साथ कार्य कर छुट्टा पशुओं को आश्रय केंद्रों में रखा जाए और उनके चारे आदी का समुचित प्रबंध भी सुनिश्चित किया जाए|



 राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नीरज शाही ने कहा कि गौ संरक्षण व गौ सेवा एक पुनीत कार्य है| इसमें  हम सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए|


जिलाधिकारी अमित किशोर ने आश्रय केंद्र की साफ-सफाई नियमित व सुचारू रूप से कराए जाने को कहा उन्होंने कहा कि पशु चारे व पशु आहार की पर्याप्त उपलब्धता रखें किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


सीवीओ विकाश साठे ने बताया कि गौ आश्रय केंद्र चारागाह 10 एकड़ में है इसमें  250 पशु रह सकते हैं वर्तमान में लगभग 150 निराश्रित पशु हैं|


 इस अवसर पर सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र, वीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय, एडीओ पंचायत चंद्रभूषण तिवारी, सदर कोतवाल अरुण कुमार मौर्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भागवती सिंह, इंद्रजीत सिंह दिनेश सिंह,अमला सिंह जितेंद्र गौड़ सहित अन्य ग्रामवासी आदि मौजूद रहे|


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही