उत्तर प्रदेश विधानसभा में गांधी जयंती के अवसर पर सतत् विकास के 16 लक्ष्यो की चर्चा के लिए 36 घंटे तक अनवरत चलने के लिए विधानसभा का तीसरा सत्र शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा में गांधी जयंती के अवसर पर सतत् विकास के 16 लक्ष्यो की चर्चा के लिए 36 घंटे तक अनवरत चलने के लिए विधानसभा का तीसरा सत्र शुरू



 लखनऊ। गांधी जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश की विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू हुआ। छत्तीस घंटे निरंतर चलने वाले इस सत्र से विपक्ष ने पूरी तरह से वायकाट किया। हालांकि सत्र आहूत होने से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सभी दलों ने हिस्सा लेते हुए सदन की कार्यवाही में भाग लेने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके बुधवार को आहूत सत्र में किसी दल ने हिस्सा नहीं लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के इस आचरण को सदन की अवमानना के साथ ही गरीबों और राष्टपिता महात्मागांधी का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि सतत विकास लक्ष्य पर चर्चा की घड़ी आई है, उस समय विपक्ष का गैरहाजिर है। यह सदन की अवमानना के साथ गरीबों और बापू का भी अपमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने जिन आदर्शों और मूल्यों को सबके सामने रखा आज कांग्रेस उसका बहिष्कार कर रही है। विपक्ष के सदस्यों ने विकास से मुंह मोड़ा है, इसीलिए जनता भी उनका साथ नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि हम विशेष सत्र में विकास पर मंथन कर रहे है तो विपक्ष को अच्छा नहीं लगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने यह कहकर किनारा कर लिया कि सरकार केवल रिकॉर्ड बनाने के लिए विशेष सत्र का आयोजन कर रही है। 



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित लक्ष्य विजन 2030 के 16 गोल उत्तर प्रदेश में लागू होने हैं, इस पर हम समान रूप कार्य करेंगे। गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। उनको अनुमान था कांग्रेस का आने वाला नेतृत्व कैसा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गांधी जी के सपने को आज जनता पूरा कर दिया है। जनता ने कांग्रेस का विसर्जन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शौचालय ने स्वच्छता के साथ रोजगार को बढ़ाने में भी मदद की है और यूपी में विकास ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इंसेफलाइटिस को दूर करने के लिए भी हमारी सरकार ने कारगर योजना बनाई है। साथ ही गरीबी उन्मूलन व भुखमरी समाप्त करना भी हमारा लक्ष्य है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने दो घंटे से ज्यादा के भाषण में एक ओर जहां सिलसिलेवार अपनी सरकार के ढाई साल की सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पूर्व की सरकारों ने प्रदेश की जनता का खासा नुकसान किया। उन्होंने सपा-बसपा पर वंशवाद और जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों ने पिछले दो दशकों में केवल जनता को वोट का जरिया समझा जबकि भाजपा ने हमेशा जनता को अपना जनार्दन समझा। गांधी जयंती के मौके पर उन्होंने स्वच्छता मिशन की चर्चा करते हुए यह मिशन एक आंदोलन बन गया है। सदन के सभी सदस्यों को प्लास्टिक मुक्त अभियान में लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पूर्वाचल की महामारी जापानी इंसेफलाटिस सहित अन्य महामारियों के खात्मे के लिए सरकार ने प्रयास किए उसके परिणाम सामने है। बीते ढाई वर्षो से सरकार ने अपने सीमित संसाधनों के  बीच जो स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई है उसी का परिणाम है कि मृत्युदर में कमी आई है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वाचल एक्सप्रेस वे पर काम चल रहा है और मेरठ और प्रयागराज के बीच बनने वाले 640किमी के एक्सप्रेस पर काम चल रहा है।  स



का शुभारंभ  करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2015 में सतत विकास के 16 लक्ष्य तय किये थे। भारत सरकार ने भी इस पर हस्ताक्षर किया था। उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले पटना में देश भर के विधानसभा अध्यक्षों का जमावड़ा हुआ था, उस समय भी इन 16 लक्ष्यों पर सहमति बनी थी। श्री दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर सतत विकास के 16 लक्ष्यों पर चर्चा के लिए विधानसभा के विशेष सत्र को बुलाने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस विशेष सत्र में चर्चा के मुख्य विषय गरीबी उन्मूलन, भुखमरी समाप्त करना, सभी के लिए स्वस्थ्य जीवन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता, सुरक्षित जल एवं स्वच्छता का सतत प्रबंधन, किफायती ऊर्जा, आर्थिक विकास, उद्यमिता, असमानता कम करना, समावेशी व सुरक्षित शहर, सतत उपभोग एवं उत्पादन, जलवायु परिवर्तन, भूमि पर जीवन, शातिपूर्ण एवं समावेशी संस्थाओं का निर्माण एवं लक्ष्यों के लिए भागीदारी होंगे। दो दिन चलने वाली चर्चा में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना,कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही,राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, अपना दल के नीलमणि रतन पटेल,योगेश वर्मा,अनिल सिंह,सत्यवीर राठौर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या तथा मूल चन्द्र निरंजन सहित अन्य सदस्यों ने चर्चा लिया। चर्चा अनवरत जारी है, जो कल रात 11 बजे तक चलेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही