रमेश कुमार सिंह को बनाया गया दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश का प्रांतीय उपाध्यक्ष

देवरिया। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ देवरिया के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह को दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है एवं संघ की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दीवानी न्यायालय देवरिया के कर्मठ कर्मचारी सौरभ चौधरी को गोरखपुर मंडल का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास में यह पहला मौका है जब देवरिया जनपद को दो-दो महत्वपूर्ण पदों पर प्रांतीय संघ में मनोनयन का गौरव प्राप्त हुआ है।

दोनों पदाधिकारीयों ने प्रांतीय संघ का आभार व्यक्त करते हुए अपने प्रथम देवरिया आगमन पर संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में कहा कि प्रांतीय संघ ने देवरिया जनपद को जो दायित्व सोपा है उसका निर्वहन पूरी क्षमता से किया जाएगा। जनपद झांसी में आयोजित प्रांतीय संघ की आम सभा की बैठक में प्रांतीय संघ ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए कर्मचारी हितों के लिए कई निर्णय लिए जिसमें प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन लागू करवाए जाने एवं केएल शर्मा व शेट्टी आयोग की संस्तुतियों को लागू करवाए जाने एवं अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के त्वरित निस्तारण के संदर्भ में प्रस्ताव पारित किया गया। मनोनयन से जनपद न्यायालय देवरिया के सभी कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही