यूूपी विधानसभा की ई-विधान योजना की तकनीक को देखने पहुंचा कर्नाटक विधानसभा का शिष्ट मण्डल

  • बेंगलुरु आईटी का सबसे बड़ा केंद्र होने के नाते वहां के शिष्ट मण्डल द्वारा यूूपी विधानसभा के ई-विधान की तकनीक को समक्षना, गौरवांवित करने वाली बात है

लखनऊ। कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष यूटी क़ादर फ़रीद एवं सचिव तथा कर्नाटक विधान परिषद् के सचिव एवं अन्य अधिकारियों ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में ई-विधान योजना की स्थापना एवं उसके कार्यान्वयन को देखा। ई-विधान की योजना के सफल संचालन एवं पेपरलेस तकनीक के क्रियान्वयन की सफलता के दृष्टिगत कर्नाटक जैसी विधानसभा का उच्च स्तरीय शिष्ट मण्डल उत्तर प्रदेश विधान सभा का भ्रमण करने आया जबकि बेंगलुरु आईटी का केंद्र माना जाता है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा कर्नाटक विधान सभा के अध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधिगण को उत्तर प्रदेश विधानसभा में ई-विधान तथा डिजिटल प्रणाली के विषय में विस्तार से बताया गया। कर्नाटक विधानसभा के उक्त शिष्ट मण्डल को यह अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की समस्त कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से संचालित होती है तथा यहां पर सभी विधायकगण इस विधा का प्रयोग करते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा की पूर्ण कार्यसूची, प्रश्न प्रहर से अंत तक इलेक्ट्रॉनिक विधान की प्रणाली से संचालित किए जाने हेतु पूर्ण रूप से सुसज्जित है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कार्यरत इस प्रणाली के विशेषज्ञों द्वारा भी कर्नाटक के शिष्ट मण्डल के समक्ष विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया। कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष एवं अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश विधान सभा की अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली की सराहना की एवं पुनः यहां पर आकर इसको विस्तार से समझने हेतु समय भी मांगा है।

उक्त शिष्ट मण्डल द्वारा विधानसभा में स्थापित डिजिटल गैलरी, जिसमें विधान सभा का सम्पूर्ण डिजिटल इतिहास है एवं डिजिटल कॉरिडोर, जिसमें समस्त सदस्यों की तस्वीरें एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को दर्शाया गया है, का अवलोकन भी किया गया। इसके अतिरिक्त विधान सभा में किए गए अन्य पुनरोद्धार कार्यों का भी उक्त शिष्ट मण्डल द्वारा निरीक्षण किया गया। कर्नाटक विधान सभा के अध्यक्ष द्वारा यह स्पष्ट रूप से अवधारणा व्यक्त की गई कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की विधान सभा देश की सर्वश्रेष्ठ विधान सभा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की विधान सभा सर्वश्रेष्ठ अत्याधुनिक प्रणाली से भी युक्त है। कर्नाटक विधान सभा के अध्यक्ष द्वारा यह भी कहा गया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के नेतृत्व एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में जो मॉडल उत्तर प्रदेश विधान सभा में प्रस्तुत किया गया है वह अनुकरणीय है और वह इसका अनुसरण भी करेंगे। बैंगलुरू जैसे अत्याधुनिक एवं तकनीकी केंद्र की विधान सभा के अध्यक्ष द्वारा यह अवधारणा व्यक्त किया जाना उत्तर प्रदेश विधान सभा के लिए एक गौरव की बात है।

कर्नाटक विधान सभा के शिष्ट मण्डल को यह भी बताया गया कि अगले चरण में उत्तर प्रदेश विधानसभा मीडिया एवं सदस्यों के संसदीय क्षेत्रों से भी डिजिटल तरीके से सम्बद्ध होने का कार्य करेगी।

शिष्ट मण्डल में मुख्य रूप से केआर महालक्ष्मी सचिव कर्नाटक विधान परिषद्, एमके विशालाक्षी सचिव कर्नाटक विधानसभा, जेई शशिधर निदेशक (आईटी) कर्नाटक विधान सभा, एस निर्मला अपर सचिव कर्नाटक विधान परिषद्, ओम प्रकाश सलाहकार अध्यक्ष कर्नाटक विधानसभा व केडी स्याला ओएसडी सभापति कर्नाटक विधान परिषद् के साथ-साथ महेश करजगी, एम साक्षीनाथ, मोहम्मद लिब्ज़त भी उपस्थित रहे।

शिष्ट मण्डल के भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य शशांक त्रिवेदी, प्रमुख सचिव विधान सभा प्रदीप दुबे, सचिव (कृषि) राजशेखर (आईएएस) व ई-विधान से संबंधित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही