प्रकाश पर्व सदैव हम सभी के जीवन में गुरु कृपा का प्रकाश पहुंचाता रहेगाः मुख्यमंत्री

  • सिख गुरुओं का त्याग और बलिदान देश और धर्म के लिए सदैव अनुकरणीय रहा
  • भक्ति के माध्यम से व्यापक जन जागरण द्वारा राष्ट्रीय चेतना को जागृत किया जा सकता
  • खालसा केवल एक पंथ नहीं है, यह देश और धर्म की रक्षा के लिए गुरु कृपा से निकला तेज


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां गुरुद्वारा साहिब आशियाना में गुरु नानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सदैव हम सभी के जीवन में गुरु कृपा का प्रकाश पहुंचाता रहेगा। सौभाग्य की बात है कि प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के सामने शीश नवाने का अवसर प्राप्त हुआ। सिख गुरुओं का त्याग और बलिदान देश और धर्म के लिए सदैव अनुकरणीय रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जन्म ननकाना साहिब में हुआ था, लेकिन पूरा भारत उनसे अनुप्रेरित रहा। भारत के बाहर भी उनका प्रकाश जिस रूप में फैला, यह प्रत्येक व्यक्ति जानता है। वह बचपन से ही दिव्य गुणों से ओत-प्रोत थे। उन्होंने सामान्य गृहस्थ के स्थान पर साधना, लोक कल्याण तथा साधु सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने भक्ति संचार का जो कार्यक्रम प्रारम्भ किया, वह सिख पंथ की स्थापना का माध्यम बना। उनका एक पक्ष भक्ति के माध्यम से साधना का है, दूसरा पक्ष लोक कल्याण के माध्यम से राष्ट्र कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना है। भक्ति के माध्यम से व्यापक जन जागरण द्वारा राष्ट्रीय चेतना को जागृत किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही