धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को धान बेचने में ना हो कोई परेशानीः मुख्यमंत्री

 


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धान क्रय केन्द्रों की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए उचित व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी टीम बनाकर निरन्तर धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि धान क्रय की प्रक्रिया फरवरी 2021 तक संचालित होगी। इसके दृष्टिगत सभी प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने धान क्रय प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय कर सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उप्र कामगार और श्रमिक आयोग’ की बैठक में लिए गए निर्णयों को तत्परता से लागू किया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग’ की बैठक में लिए गए निर्णयों को पूरे प्रदेश में तत्परता से लागू किया जाए। इस सम्बन्ध में सभी जनपदों में समयबद्ध ढंग से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आयोग के निर्णयों के क्रम में सम्पादित किए जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखें  

मुख्यमंत्री ने गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि गो-आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश के लिए चारे-पानी की पर्याप्त उपलब्धता बनाई रखी जाए। गोवंश को सर्दी से सुरक्षित रखने के लिए गो-आश्रय स्थलों में सभी जरूरी इन्तजाम सुनिश्चित किए जाएं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही