नहीं रहे मनोज देवगनः 30 दिसम्बर को मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब में होगी शोक सभा

मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने पर गहरा शोक व्यक्त किया है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने के फोटो जर्नलिस्ट मनोज देवगन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया  है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने वरिष्ठ छायाकार मनोज देवगन के निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री दीक्षित ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने  की प्रार्थना की है।



लखनऊ। लम्बे समय से फोटो पत्रकारिता से जुड़े प्रेस छायाकार मनोज देवगन का आज मेरठ में निधन हो गया। स्व. मनोज देवगन कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब ने स्व. मनोज देवगन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्व. मनोज देवगन की आत्मा की शान्ति हेतु एक शोक सभा का आयोजन 30 दिसम्बर, बुधवार को दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक कार्यालय मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब नियर छितवापुर पुलिस चैकी स्टेषन रोड पर किया गया है। क्लब के अध्यक्ष एस एम पारी ने स्व. मनोज देवगन के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए कहा कि मनोज देवगन एक  अच्छे छायाकार थे उनकी कमी हमेशा हम सब को खलेगी। उन्होंने कहा कि मनोज देवगन के साथ हम लोगों का आत्मीय लगाव रहा है हम लोगों ने साथ-साथ फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य किया। वह लम्बे समय से बीमार थे। उन्होंने बताया कि स्व. मनोज देवगन काफी समय से अमर उजाला समाचार-पत्र से जुड़े थे। पहले लखनऊ और वर्तमान में वह अमर उजाला मेरठ संस्करण में कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि स्व. मनोज देवगन की शोकसभा का आयोजन क्लब प्रांगण में सोषल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए किया जायेगा।                                                                 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही