उप्रः विधान सभा अध्यक्ष ने बिहार के राज्यपाल फागू चैहान से शिष्टाचार भेंट की

 


लखनऊ। बिहार राज्य के राज्यपाल फागू चैहान से आज उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने अपने कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। श्री दीक्षित ने श्री चैहान को पुष्पगुच्छ शाल व विधान सभा मोमेन्टो भेंट कर स्वागत किया। 

 

इस अवसर पर उप्र सरकार के श्रम सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, चिकित्सा स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह व प्रमुख सचिव विधान सभा प्रदीप इुबे के साथ अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वागतोपरान्त विधान सभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तकें ‘‘हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ’’ ‘‘भारत बोध’’ संसदीय दीपिका नवम्बर अंक एवं ‘‘उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष का तीसरा वर्ष’’ नामक पुस्तकें भेंट की। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही