कांग्रेस पार्टी झूठी पार्टी हैः उपमुख्यमंत्री
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नागरिकता बिल के विरोध में फेसबुक पर शान्ती पूर्ण प्रदर्शन करने के पोस्ट करने में जेल भेजे गए पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के परिवारवालों से मिलने के बाद सनसनीखेज आरोप लगाया है कि एक महिला कांस्टेबल ने रोकने के चक्कर में उनका गला पकड़ कर धक्का दिया जिससे वे सड़क पर गिर गईं और उन्हे चोट लगी।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ पुलिस पर लगाए गए आरोप पर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने करारा जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठी पार्टी है। उसे अपना नाम झूठी पार्टी रख लेना चाहिए। शनिवार को प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया था और आज उससे मुकर गईं। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस देश में अफवाह फैलाने का काम कर रही है, लोगों को गुमराह कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार