सबसे दुरूह कार्य पत्रकारिता है : ब्रजेश पाठक

  • चरम पर है राष्ट्रवादी पत्रकारिता : राज्य सूचना आयुक्त 

  • लखनऊ जनहित जागरण परिवार ने मनाया 28वां स्थापना दिवस 

लखनऊ। आज जनहित जागरण समाचार पत्र एवं पत्रिका का 28वां स्थापना दिवस समारोह एवं अटल सम्मान समारोह का आयोजन सीएमस गोमती नगर के सभागार में किया गया। जिसमें विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार श्रीधर अग्निहोत्री ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चन्द्र सिंह ने मौजूद रहे।                                                                                                                                      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सबसे दुरूह कार्य पत्रकारिता है, और उससे भी दुरूह कार्य है किसी भी पत्र पत्रिका का प्रकाशन करना। प्रिंट मीडिया अभी भी भारतीय समाज में खासकर यूपी में कहीं भी अपनी उपस्थिति दर्शाती रहती है। प्रिंट मीडिया के बिना सामाजिक जन चेतना संभव नहीं है। 

विशिष्ट अतिथि राज्य सूचना आयुक्त सुभाष सिंह ने कहा कि अटलजी केवल राजनेता नहीं थे बल्कि कवि व प्रखर पत्रकार भी थे। संघ के प्रचारक के नाते संघ ने उनको जो भी दायित्व दिया उन्होंने उसको बखूबी निभाया। 1948 में अटल जी को राष्ट्रधर्म के संपादक का दायित्व सौंपा गया। जिस पत्रकारिता की नींव अटल जी ने रखी थी वो आज देश में छाई हुई है। सत्य का पक्ष सबसे बड़ा पक्ष होता है, वही निष्पक्ष है। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया पहले भी महत्वपूर्ण था और आज भी है। आज भी पाठक अखबार में सत्य खोजता है। सोशल मीडिया व डिजिटल मीडिया ने पत्रकारिता की भाषा बदल दी है। जिसमें सत्य खोजना बड़ा मुश्किल है। आजादी के पहले भी पत्रकारिता एक तरफा संवाद थी, विरोध की आवाज कम थी। आज राष्ट्रवादी पत्रकारिता चरम पर है, सोशल मीडिया ने सभी को बदल दिया है। प्रिंट मीडिया हिंदी पत्रकारिता की रीढ़ है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्रीधर अग्निहोत्री, वरिष्ठ पत्रकार, शाश्वत तिवारी, योगेश श्रीवास्तव, आशीष मिश्र, रतिभान त्रिपाठी, एसपी सिंह, विजय त्रिपाठी, आलोक त्रिवेदी, गंगेश मिश्र, तनवीर फतिमा, अश्वनी कुमार यादव, मनीष श्रीवास्तव सहित कई अन्य पत्रकार, कवि, समाजसेवी को सम्मानित किया गया। अन्य विशिष्ट अतिथि में सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, लखनऊ जनहित जागरण के प्रधान संपादक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू‘, सम्पादक केके सिंह कृष्णा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही