विधानसभा के सेवानिवृत अधिकारियों को सम्मानित कर दी गयी विदाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत विजय प्रकाश सिंह एवं उपसचिव के पद पर कार्यरत सुनील कुमार सिंह लगातार कार्य करते हुए 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त हो गये। सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे एवं विशेष सचिव व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने विधान भवन के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल एकत्र होकर पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र के साथ मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और दोनो लोगो के उत्तम स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार