विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के दौरान दलीय नेताओं के सहयोग की प्रशंसा की

  •  सदन की कार्यवाही 07 घण्टे 48 मिनट चलीः जिसमें 6 विधेयक का पारण किया गया


अखिलेश पाण्डेय

लखनऊ। विधानसभा का शीतकालीन सत्र अनुपूरक बजट पास होने के बाद आज समाप्त हो गया। सदन की कार्यवाही कुल 07 घण्टे 48 मिनट चली जिसमें सपा के विरोध के कारण 15-15 मिनट दो बार स्थगित हुई। कुल 06 विधेयक विचारण एवं पारण के लिए प्रस्तुत किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत संशोधन 2022, इंटर मीडियट शिक्षाविधेयक 2022, उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा, उत्तर प्रदेश विनियोग 2022-23, उत्तर प्रदेश निरसन विघेयक 2022, उत्तर प्रदेश नैमिषारण्य तीर्थ विकास परिषद विधेयक, 2022 का पारण किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नेता सदन योगी आदित्यनाथ सहित नेता प्रतिपक्ष की जगह समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार पाण्डेय, अपना दल (एस) के नेता, राम निवास वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के नेता राजपाल सिंह बालियान की जगह  प्रदीप चौधरी, निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आग दल के नेता अनिल कुमार त्रिपाठी, भारतीय सुहेलदेव पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता आराधना मिश्रा ‘मोना, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया, बहुजन समाज पार्टी के उमाशंकर सिंह सहित सभी दलीय नेताओं के सहयोग की प्रशंसा की।

दो उपवेशन में हुई कार्यवाही के दौरान संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष की तरफ से उठाये गये नियम 51, 56, 301 एवं अन्य सूचनाओं, बिलों के पारण और बहसों पर समाधान परक उत्तर देकर सदन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने मंत्रिमण्डल के सदस्यों को निरंतर सदन में उपस्थित रहकर उत्तर देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही