देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ लेंगे न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना

 

लखनऊ (ना.स.)। देश 48वें मुख्य न्यायाधीश के लिए न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना के नाम की मंजूरी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दे दी है। मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे को 23 अप्रैल को रिटायर होने के बाद 24 अप्रैल को न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना अगले मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे। जस्टिस रमन्ना का कार्यकाल 26 अगस्त 2022 तक होगा।

न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना का पूरा नाम नाथुलापति वेंकट रमन्ना है। 17 फरवरी 2014 को जस्टिस रमन्ना सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे। इससे पहले वो दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके थे। मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना के नाम की सिफारिश की थी। 


जस्टिस रमन्ना का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पोन्नावरम गांव में हुआ था। वो एक किसान परिवार से हैं। 10 फरवरी 1983 को उन्होंने बतौर एडवोकेट अपना करियर आंध्र प्रदेश के हाईकोर्ट से शुरु की थी। जस्टिस रमन्ना आंध्र प्रदेश के एडिशनल एडवोकेट जनरल के तौर पर भी कार्यरत रहे हैं। 27 जून 2000 को वह आंध्र प्रदेश के स्थायी जज के तौर पर नियुक्त हुए थे। 10 मार्च 2013 से 20 मई 2013 तक वह आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में कार्यवाहक चीफ जस्टिस के पद पर भी रहे हैं। सन् 1975 में जब देश में आपातकाल लगा तो उस समय जस्टिस रमन्ना एक स्टूडेंट लीडर थे। इमरजेंसी के दौरान उन्होंने नागरिक स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही