आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों को भोजन एवं कंबल वितरित किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय राजेश जयसवाल के साथ आलमबाग क्षेत्र में अवध चौराहे के पास बरामदे एवं रैन बसेरा में रहने वाले लोगों को भोजन एवं कंबल वितरित किया।

संगठन के पदाधिकारियों ने पैदल चलकर अलग-अलग स्थानों पर वास्तविक जरूरतमंदों को जो बरामदे में बिना समुचित बिस्तर के सो रहे थे उन जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उन्हें भोजन एवं कंबल वितरित किए।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया संगठन के पदाधिकारियों का लगातार यह प्रयास होगा कि अधिक से अधिक जरूरतमंद वास्तविक पात्र लोगों की सहायता किया जा सके।

भोजन एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में संगठन के नगर महामंत्री मोहित कपूर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल जालान, सुमित कनोडिया, श्रीमती आरती कपूर शिखा जालान शामिल थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही