कड़ी सुरक्षा के बीच एमएलसी चुनाव मतदान जारी

  • देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी एवं लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज शाही एवं उनकी पत्नी ने किया मतदान                              


देवरिया। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए आज  देवरिया में सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। जिले के स्नातक मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी एवं लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज शाही एवं उनकी पत्नी ने भाजपा प्रत्यासी देवेन्द्र प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान किया एवं मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट देकर प्रत्यासी देवेन्द्र प्रताप सिंह को भारी मत से जीताने की पुरजोर अपील की। नीरज शाही ने कहा कि देवरिया में भाजपा निश्चित रूप से चुनाव जीत रही है।

एमएलसी चुनाव में प्रमुख पार्टियों के प्रत्यासी भाजपा से देवेंद्र प्रताप सिंह, सपा से करुणाकांत मौर्य, जनता समता पार्टी से राहुल कुमार वर्मा, निर्दल प्रत्याशी के रूप में अखंड प्रताप सिंह, अवंतिका मिश्रा, अविनाश प्रताप प्रजापति, गुलशन तिवारी, डॉ. अवधेश यादव, गोविंद उपाध्याय, दिलीप गौतम, बाबूराम पांडेय, किरन मौर्य, गणेश प्रसाद दुबे, रजनीश पटेल, विमला कुमारी यादव, शशिकला, डॉ. शिवमोहन सिंह, श्रवण गुप्ता, डॉ. पं. सत्यमणि शुक्ल, सरयू प्रसाद धर दूबे, संतोष कुमार त्रिपाठी उर्फ गुड्डू पंडित, रणजीत सिंह शिक्षक, रामभजन, विनीत श्रीवास्तव बालू, अपना भाग्य आजमा रहे हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही