विधानसभा अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।
विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि भारत इस साल अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में भारत अपनी बहुरंगी विविधता, समृद्धि सांस्कृतिक एवं विरासत के लिए जाना जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत पूर्ण स्वायत्त गणराज्य घोषित किया गया और इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ। इस पर्व के दिन पूरे भारत का वातावरण ‘‘जन गण मन गण’’ से गूँजता है।
श्री महाना ने देश व प्रदेशवासियों से वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार