संदेश

पीजीआई में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आगामी पांच वर्षों के रोड मैप को मुख्य सचिव ने दी मंजूरी

चित्र
संस्थान ने विगत वर्षों में अपनी गुणवत्ता पूर्ण पेशेन्ट केयर सेवाओं के कारण प्रदेश ही नहीं देश के चिकित्सा क्षेत्र में अपना बनायाविशिष्ट स्थान: मुख्य सचिव लखनऊ |  मुख्य सचिव डाॅ अनूप चन्द्र पाण्डेय ने आगामी पांच वर्षों 2019-23 के रोड मैप को मंजूरी प्रदानकरते हुए निर्देश किया कि  आगामी पांच वर्षों में पीजीआई द्वारा इमरजेन्सी मेडिसिन सेण्टर रीनलट्रांसप्लान्ट सेण्टर, रोबोटिक सर्जरी सेण्टर, मेडीइलेक्ट्राॅनिक्स एण्ड हेल्थ इनफारमेटिक सेण्टर आफ एक्सीलेन्स, इनडोर सेवाओं के विस्तार हेतु युद्ध स्तर पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने नेशनल इन्स्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) द्वारा जारी अखिल भारतीय रैंकिंग-2019 में एसजीपीजीआई को चैथा स्थान प्राप्त होने पर निर्देश दिये कि प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु सार्थक प्रयास सुनिश्चित किये जाएं। मुख्य सचिव एवं संजय गांधी आर्युविज्ञान संस्थान, लखनऊ के अध्यक्ष डाॅ अनूप चन्द्र पाण्डेय आज लोक भवन स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुई पीजीआई संस्थान की 31वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ पाण्डेय ने कहा कि संस्थान ने विगत वर्षों में अपनी गुणवत्ता पूर्ण पेशेन्ट केयर से

परिवहन निगम में लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव 31 मई को

चित्र
इस चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष के साथ प्रदेश संगठन के दिग्गज भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के यूपी रोडवेज इम्प्लाईज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारिख घोषित हो गई है। प्रांतिय संगठन द्वारा इसके पहले दो बार तारीख निर्धारित की लेकिन देश की एसेम्बली का चुनाव होने के कारण तिथि को आगे बढ़ा कर 31 मई किया गया है। चुनाव की गहमा.गहमी में प्रत्याशी कर्मचारियों के बीच अपनी पैठ बनाने में लगे हुए हैं। इस बार क्षेत्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष रूपेश कुमार को टक्कर देने प्रांतिय संगठन में उपाध्यक्ष स्वदेश मिश्रा आ रहे हैं। माना जा रहा है कि रूपेश कुमार जब आलमबाग डिपो के अध्यक्ष थे तब उन्होंने कर्मचारियों के हक बहुत लड़ाई लड़ी जिसकी बदौलत कर्मचारियों ने उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया। रूपेश कुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर रहते हुए दो वर्षों में कर्मचारियों के साथ हमेशा खड़े रहे और उनकी आवाज को शासन स्तर तक पहुंचाया और उनकी समस्याओं का समाधान कराया। कर्मचारियों से जुड़े तमाम मुद्दों जैसे मृतक आश्रितों को नियमित करने, इलाहाबाद रूट पर डीडीआर लागू कराने, परि

नीरज शाही की पहल पर आईओसीएल तेल पाइप लाइन परियोजना का कार्य शुरू

चित्र
किसानों को जल्द मिलेगा तीन गुना मुआवजा देवरिया। बरौनी से बैतालपुर तक बिछ रही इण्डियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड की तेल पाइप लाइन के देवरिया जनपद में किसानों द्वारा रोके गये कार्य को हिन्दू यूवा वाहिनी के संयोजक और किसान गन्ना संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही की पहल पर शुरू करा दिया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में घटैलागाजी समेत 9 गांवो के किसानों को समझा बुझा कर जमीन अधिग्रहण पर किसानों को राजी कर लिया गया है। नीरज शाही ने कहा कि अब किसानों तीन गुना मुआवजा मिल रहा है जिससे उनको काफी राहत होगी। जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा कि मुआवजे की राशि अतिशिघ्र चेक के माध्यम से किसानों को दे दिया जायेगा। साथ ही 9 गांवो में कुछ विकास के कार्य रूके हुए थे उन्हे जल्द कराया जायेगा। तेल पाइप लाइन का कार्य केन्द्र और प्रदेश सरकार की विकास के महत्वपूर्ण परियोजनांओं में से एक है। पाइप लाइन बिछ जाने से किसानों को डिजल की किल्ल्त से मुक्ति मिलेगी। पाइप लाइन के कार्य को घटैलागाजी समेत 9 गांवो के किसानो ने कार्य रोक दिया था। किसान सरर्कील रेट से तीन गुना अधिक मुआवजे की मांग पर डटे हुए थे। किसानों का कहना था कि म

जनादेश का सम्मान करना चाहिए इसी स्वीकार में भारतीय लोकतंत्र की मजबूती है

चित्र
हृदयनारायण दीक्षित लखनऊ। भारत में महाभारत हो गया। ताजा चुनाव महाभारत ही था लेकिन पीछे के चुनावों से भिन्न था। महाभारत का युद्ध भी प्राचीन इतिहास से भिन्न था। महाभारत में भी मर्यादा का चीर हरण हुआ था। इस चुनाव में भी संवैधानिक संस्थाओं का चीरहरण शीलहरण हुआ। प्रधानमंत्री भारतीय राष्ट्र राज्य का प्रधान सेवक होता है। नरेन्द्र मोदी को इसी देश की जनता ने संविधान के अनुरूप जनादेश दिया था लेकिन विपक्षी राजनेताओं ने प्रधानमंत्री को चोर कहा। प्रधानमंत्री के पद प्राधिकार व जनादेश का अपमान किया। व्यक्तिगत आरोप लगाये। भारत का निर्वाचन आयोग संवैधानिक संस्था है। इस आायेग की प्रशंसा सारी दुनिया ने की लेकिन इस संस्था पर भी तमाम आरोप लगाए गए। महाभारत युद्ध का परिणाम पहले से ही स्पष्ट था। गीता के अंतिम अध्याय के अंतिम श्लोक का पाठ विजय परिणाम से जुड़ा है। संजय ने धृतराष्ट्र को घर बैठे ही महाभारत युद्ध का किस्सा सुनाया था। गीता के अंतिम अध्याय के अंतिम श्लोक का पाठ विजय परिणाम से ही जुड़ा है। संजय ने धृतराष्ट्र को बताया “जिस पक्ष में योगेश्वर श्रीकृष्ण हैं और धनुर्धर अर्जुन हैं, उसी पक्ष में श्री, शक्ति और

देवरिया जनपद में बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिलाने में हिन्दू युवा वाहिनी का भी योगदान

चित्र
  देवरिया | उत्तर प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के साथ साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम का बड़ा योगदान रहा है | एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रत्यासियों को जिताने के लिए जनसभाएं कर रहे थे वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अपने संसदीय छेत्रो में भाजपा प्रत्यासी को जिताने के लिए जी जान लगा दिए थे |  देवरिया जनपद की दो सीट देवरिया और सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के अलावा बासगांव संसदीय क्षेत्र का आधा क्षेत्रफल देवरिया में पड़ता है की तीनों सीट बीजेपी को पुनः प्राप्त हुई है | इस जीत में हिन्दू युवा वाहिनी के संयोजक एंव उत्तर प्रदेश किसान गन्ना संस्थांन के उपाध्यक्ष नीरज शाही और उनकी पूरी टीम प्रत्यासियो के समर्थन में गांव गांव जाकर लोगों बीजेपी की नीतियों को बताया और मतदान के लिए प्रोत्साहित किया |  नीरज शाही ने देवरिया जनपद में जनसभाओं, गांव एवं कस्बों में छोटी छोटी जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ के नेतृत्व में संचालित विकास की नीतियों से जनता को जागरू

राज्यपाल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन   के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के सम्बन्ध में अवगत कराते मुख्यमंत्री 

चित्र
लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां राजभवन में भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।  मुख्यमंत्री ने राज्यपाल राम नाईक को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के सम्बन्ध में अवगत कराया। राज्यपाल ने प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन के शांतिपूर्ण व निर्विघ्न ढंग से सम्पन्न होने पर राज्य सरकार की सराहना की। 

सवा सौ करोड़ मेरा परिवार गरीबी मेरी जाति: नरेन्द्र मोदी

चित्र
देवरिया। जनपद के रुद्रपुर में आयोजित बीजेपी की संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षियों पर जोरदार हमला किया और अपने प्रत्याशियों के समर्थन में वोट माँगा.रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोग उनकी जाति को निशाना बना रहे हैं,परन्तु वो सबको बताना चाहते हैं की उनकी एक ही जाति है वो है गरीबी,उनका एक ही परिवार है इस देश की सवा सौ करोंड़ की जनता. सपा बसपा के परिवारवाद पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि वो 20 साल एक संवृद्ध राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं,लेकिन आज तक उनके परिवार के किसी भी सदस्य अथवा दूर के रिश्तेदारों में कोई भी सत्ता में नही हैं.कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने के बात करती हैं,जिस कानून से भ्रष्टाचारियों को सजा मिलती हैं उसे कांग्रेस बदलना चाहती हैं.कांग्रेस चाहती हैं कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवान कोर्ट कचहरी के चक्कर लगायें। मौजूद भीड़ की मोदी मोदी की नारेबाजी से गदगद मोदी ने कहा कि अगर आप लोग इंतना प्यार देंगे तो मुझे यंही पर रह जाना पड़ेगा.बुआ और बबुआ की जोड़ी पर हमला बोलते हुए कहा कि मै बुआ और बबुआ की जो