न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान को पितृ शोक

लखनऊ। हाईकोर्ट लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान के सत्तासी वर्षीय पिता डाक्टर रतन सिंह का निधन सोमवार को हो गया। वह एडिशनल डायरेक्टर मेडिकल हेल्थ के पद से वर्ष 1994 में सेवा निवृत्त हुए थे। डाक्टर रतन सिंह अपने पीछे पत्नी ऊषा सिंह सहित तीन पुत्र और पौत्र छोड़ गए। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान लखनऊ हाईकोर्ट में बहुत योग्य और अधिवक्ताओं के प्रिय तथा कानून के विशेष जानकार जजों में जाने जाते हैं। न्यायमूर्ति के पिता डाक्टर रतन सिंह काफी दिनो से बीमार थे उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था। न्यायमूर्ति के पिता का दुखद समाचार सुनते पूरे हाईकोर्ट में शोक की लहर दौड़ गई। सायं पांच बजे उनका अंतिम संस्कार भैसाकुंड घाट पर किया गया। जहां हजारों की संख्या में अधिवक्ता और न्यायमूर्ति उपस्थित हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही