मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया



लखनऊ: 10 मई, 2020


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री शुक्ला एक मिलनसार एवं जनप्रिय नेता थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा से लेकर भारतीय जनता पार्टी में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए आजीवन राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति समर्पित भाव के साथ कार्य करते रहे। उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता और जनता ने एक सच्चा हितैषी खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए स्व0 श्री शुक्ला के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।


विधानसभा अध्यक्ष ने श्री शुक्ल के निधन पर शोक व्यक्त किया


उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला के असामयिक निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्री शुक्ला मिलनसार व जनप्रिय नेता थे। भारतीय जनता पार्टी में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते हुए आजीवन राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति समर्पित भाव के साथ कार्य करते  रहे ।


 श्री दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह उनकी आत्मा को चिर शांति  व शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही