हियुवा ने निधन पर शोक व्यक्त किया
देवरिया: 10 मार्च, 2020
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व यशस्वी नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला एवं रामपुर कारखाना के विधायक कमलेश शुक्ला की धर्म पत्नी तारा देवी के आकस्मिक निधन पर हिंदू युवा वाहिनी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
आयोजित शोक सभा में हियुवा जिला संयोजक/ दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने कहा कि श्री शुक्ल का निधन व्यक्तिगत तौर पर एक अपूरणीय क्षति है। व्यक्तित्व हंसमुख मिलनसार था। निश्चित तौर पर उनका निधन समाज में एक रिक्त स्थान पैदा कर दिया।
शोक व्यक्त करने वाले में हियुवा के गुड्डू पहलवान ,विजय पंडित ,अरुण सिंह, शैलेंद्र सिंह टुन्नू ,धनवंत सिंह ,विनोद ठठेरा ,दिलीप सिंह बघेल, दीपक सिंह गब्बू, आदि लोग शामिल थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार