मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेश किया तीन साल के विकास कार्यों का लेखा जोखा


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर लोकभवन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने तीन वर्ष पहले किसानों की योजनाओं को आगे बढ़ाने की शुरूआत के साथ ही अवैध बूचड़खानों को बंद करने और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया था। 
प्रदेश में कानून का राज हो इसके बारे स्पष्ट संदेश देने के लिए जो कार्य शुरू किये गए थे उसके परिणाम भी आने लगे हैं। पिछले तीन वर्ष के दौरान एक भी दंगा प्रदेश में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कानून के राज के कारण ही डकैती के मामलों में साठ फीसद की कमी आई है। लूट के मामलों में 47 फीसद की कमी, हत्या के मामलों में 21 फीसद की कमी, बलवा के मामले 27 फीसद कम हुए और दुष्कर्म के मामले 18 फीसद कम हुए हैं। 


पुलिस को आधुनिकीकरण की दिशा में बेहतर प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। एक लाख 37 हजार से अधिक पुलिसकर्मी भर्ती किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बेहतर होने के कारण ही आज प्रदेश में निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। हमारी सरकार ने तीन वर्षों 33 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया है। हमने संचारी रोग नियंत्रण में काफी कार्य किया गया है। आज हम इंसेफ्लाइटिस पर अंकुश लगाने 75 फीसद सफल हुए हैं। इसके कारण होने वाली मौंतों पर 95 फीसद तक अंकुश लगाने में सफल हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर व्यापक इंतजाम किये गए हैं। 



किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का 92 हजार 442 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। पिछली सरकार में चीनी मिलों के बंद होने काम किया गया, लेकिन पिछले 3 साल में एक भी चीनी मिल बंद नहीं हुई है। जैसे अन्य क्षेत्रों में यूपी आगे है, वैसे ही गन्ना उत्पादन और चीनी उत्पादन और इथेनॉल के उत्पादन में प्रदेश नम्बर वन पर हैं। भाजपा के नेत्रत्व में उत्तर प्रदेश सरकार विकास, विश्वास और सुशासन के तीन वर्ष के कार्यकाल को पूरा करने जा रही है। उत्तर प्रदेश की धारणा को विकास, विश्वास में बदलने में हमें सफलता मिली इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा है। लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों पर आम जन का विश्वास समाप्त हो रहा था उसे बहाल करते हुए उसे सुशासन की तरफ ले जाने में सफलता पाई है। इन तीन वर्षों में जो प्रदेश के सामने चुनौतियां थी उन्होंने ही हमें जूझने की प्रेरणा दी। इसी का परिणाम है कि यूपी पूरे देश में नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश में सिर्फ दो से तीन एयरपोर्ट चल रहे थे, जबकि आज सात एयरपोर्ट संचालित हैं। 11 नए एयरपोर्ट में कार्य चल रहा है। प्रदेश के जेवर एयरपोर्ट को दुनियां की सौ सर्वश्रेष्ट परियोजनाओं में शामिल कराने में सफलता मिली है। 



ये विकास कार्य इस बात के प्रमाण है कि सोच बदली है। हमने जनविश्वास की बहाली की है। इसके कारण हम प्रदेश को विकास और विश्वास के एक नए दौर में ले जाने में सफलता प्रात की है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का चालीस फीसद कार्य पूरा हो चुका है। इस वर्ष के अंत तक शुरू हो जाएगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे भी कार्य शुरू हो गया है। अगले वर्ष के अंत तक उसे भी जनता के लिए खोलेंगे। मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे भी शुरू हो रहा है। वर्ष 2017 में प्रदेश का एक भी शहर मेट्रो के साथ नहीं जुड़ा था। आज प्रदेश के चार शहर मेट्रो के साथ जुड़े हैं। कानपुर और आगरा में मेट्रो का कार्य शुरू हो गया है। 



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पहले चार से पांच जिलों में बिजली की नियमित आपूर्ति हो पाती थी। आज प्रदेश के सभी जिलों में बिना भेदभाव के विद्युत आपूर्ति लोगों तक पहुंच रही है। सौभाग्य योजना में 1 करोड़ 24 लाख लोगों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया। हमने 1 लाख 67 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 30 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाया गया। 2 करोड़ 61 लाख लोगों को शौचालय दिया गया। लखनऊ की मेजबानी में सम्पन्न डिफेंस एक्सपो अत्यंत सफल रहा। इससे 50,000 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ। इस दौरान सीएम योगी ने एक पुस्तक का विमोचन भी किया। सीएम योगी ने कहा कि 403 विधानसभाओं की अलग-अलग पुस्तिकाएं आ रही हैं। उन पुस्तिकाओं में देश, प्रदेश, जिले और उन विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,दिनेश शर्मा, शुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आर.के.तिवारी, डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी मौजूद थे।


प्रेस वार्ता में उपस्थित होने से पहले मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस की जाँच के लिए स्कैनिंग भी कराई 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही