मुख्यमंत्री ने महानगर स्थित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया


लखनऊ। 28 मार्च 2020


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानगर स्थित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी, जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कम्युनिटी किचन लाॅक डाउन से प्रभावित गरीब और कमजोर वर्गों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहा है। 


जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान  जनपद में 14 कम्युनिटी किचन संचालित किये जा रहे हैं। सभी किचन में सोशल डिस्टेंसिंग तथा शत-प्रतिशत स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करते हुए भोजन तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम लखनऊ के 32 वाहनों सहित कुल 42 वाहनों के माध्यम से विभिन्न कम्युनिटी किचन में तैयार किया गया भोजन नगर के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर जरूरतमन्दों को वितरित किया जा रहा है। सभी कम्युनिटी किचन में आज 60,000 लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है।


कम्युनिटी किचन में तैयार भोजन वितरण के लिए इच्छुक स्वयंसेवी, इस व्यवस्था हेतु नामित नोडल अधिकारियों वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी, लखनऊ (वित्त एवं राजस्व) एवं इन्द्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त लखनऊ के सी0यू0जी0 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी लखनऊ (वित्त एवं राजस्व) का सी0यू0जी0 नम्बर 9415005004 तथा नगर आयुक्त लखनऊ का सी0यू0जी0 नम्बर 9761031974 है। लाॅक डाउन अवधि में प्रभावित व्यक्तियों की सहायता के लिए कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से इण्डियन रेड क्राॅस सोसाइटी के खाता संख्या-10863771217, भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मेन ब्रान्च, हजरतगंज में सहयोग धनराशि जमा कर सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही