संदेश

गांव सुखी, देश सुखी तो हम सब सुखी: अवनीश अवस्थी

चित्र
  लखनऊ। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि गांव और देश के बाद कुछ नही बचता। गांव सुखी, देश सुखी तो हम सब सुखी है। इसलिए सरकार भी गांव की तरक्की के लिए अनवरत प्रयासरत है। यह उद्गार श्री अवस्थी ने गुरुवार को राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका "गांव-देश" के 20 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस दौरान पत्रिका "गांव-देश" के अक्टूबर अंक का विमोचन भी किया। और "गांव-देश" के प्रबंध संपादक शिवशरण सिंह को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपर मुख्य सचिव गृह ने पत्रिका में प्रकाशित लेख का उल्लेख करते हुए कहा कि यूपीडा यूपी में फर्राटा भर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रीजी के निर्देशन में पूरे प्रदेश में सड़कों और एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा रहा है, जिसकी सराहना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी की है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव की कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया है। जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है।  अवनीश अवस्थी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पिछले चार साल का सबसे बड़ा

टीकाकरण ही एकमात्र बचाव: संदीप बंसल

चित्र
  300 व्यापारियों ने करवाया वैक्सीनेशन लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों उनके परिजनों एवं उनके कर्मचारियों को टीकाकृत किए जाने का अभियान आज अमीनाबाद बाजार में छेदी लाल धर्मशाला में चलाया गया। टीकाकरण केंद्र में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा की कोविड-19 का एक मात्र बचाव टीकाकरण ही है इसलिए प्रत्येक नागरिक को अति शीघ्र टीकाकरण करवा लेना चाहिए। अभी भी कुछ भ्रांतियां लोगों में हैं इसीलिए संगठन द्वारा बाजार बाजार यह अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा व्यापारी समाज के लोगों को टीकाकृत किया जा रहा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं लखनऊ महामंत्री सुरेश छाबलानी ने बताया की यह कैंप अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ की महिला इकाई की प्रभारी मृदुला भार्गव एवं एकता अग्रवाल के नेतृत्व में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। कैंप में लगभग 300 व्यापारियों ने टीकाकरण करवाया। टीकाकरण अभियान को आयोजित करने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के म

कानून एवं व्यवस्था को सुदृढ़ कर जनमानस में सुरक्षा की भावना एवं अपराधियों में कानून का भय पैदा करना सर्वाेच्च प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

चित्र
  मुख्यमंत्री ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को रिजर्व पुलिस लाइन्स में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस मौके पर आयोजित परेड की सलामी ली और शोक पुस्तिका भी प्राप्त की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश पुलिस के सभी सदस्य पूरी ईमानदारी, कर्तव्य परायणता तथा जनसेवा की भावना से कार्य करते हुए, उत्तर प्रदेश की जनता के मन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज हम सभी देश के समस्त शहीद पुलिसजन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये एकत्र हुए हैं। वर्ष 2020-2021 में कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों में उत्तर प्रदेश पुलिस के 04 बहादुर पुलिसकर्मी शामिल हैं। उन्होंने सभी शहीद पुलिसजनों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि जाबांज पुलिस कर्मियों का यह सर्वाेच्च बलिदान हम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराला नगर में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण किया

चित्र
  मुख्यमंत्री ने कोविड वैक्सीन की द्वितीय डोज प्राप्त करने वाले लोगों को एवं वहां कार्यरत हेल्थ वर्कर्स को सम्मानित भी किया लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सरस्वती शिशु मन्दिर माधव सभागार निराला नगर में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण केन्द्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा कोविड वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय डोज प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कोविड वैक्सीन की द्वितीय डोज प्राप्त करने वाले लोगों को एवं वहां कार्यरत हेल्थ वर्कर्स को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आज भारत इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच के रूप में 100 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज देने में सफल हुआ है। भारत पूरी दुनिया में सबसे तेज, सबसे व्यवस्थित एवं सबसे अच्छा टीकाकरण अभियान संचालित करते हुए आज 100 करोड़ डोज देने के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री, हेल्थ वर्कर्स तथा कोरोना

भाषा विश्वविद्यालय की सह आचार्य ने सीएमएस के FM90.4 पर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विषयों पर दी वृहद जानकारी 

चित्र
  लखनऊ। ख्वाजा मुइईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विभाग के बायोटेक्नोलॉजी संकाय की सह आचार्य डॉ ममता शुक्ला ने सीएमएस के कम्युनिटी रेडियो FM 90.4 Mhz पर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के विभिन्न विषयों पर वृहद जानकारी दी।  सीएमएस कम्यूनिटी रेडियो 90.4Mhz के कार्यक्रम चाक माउज़ और तुम के फ़ोन इन प्रसारण में प्रस्तुतकर्ता सीनियर प्रोग्राम एक्ज़िक्यूटिव रवीन्द्र त्रिपाठी के साथ बातचीत करते हुए डॉ ममता शुक्ला ने इस कार्यक्रम में बायोटेक्नोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर इसमे उद्योग तथा रोजगार की संभावनाओं की भी जानकारी दी । उन्होंने अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सभी संकायों के बारे में बताया और साथ ही इस बात पर बल दिया कि यह एक अनोखा विश्वविद्यालय है जो भाषा और तकनीक दोनो के विकास पर एक साथ कार्य कर रहा हैं।  लेटरल एंट्री पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि डिप्लोमा या ग्रेजुएट किये हुए बच्चे सीधे सेकंड ईयर में एडमिशन ले सकते है और उन्हें व्यवहारिक ज्ञान बहुत सहज भाषा मे समझाया जाता है। उन्होंने रेडियो के माध्यम से श्रोताओं को जानकारी देते हुए कहा

ललित कला अकादेमी लखनऊ परिसर में संस्कार भारती के महांमत्री अमीरचन्द को दी गयी श्रद्धांजली

चित्र
  लखनऊ। राष्ट्रीय ललित कला अकादेमी नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ उत्तम पाचारणे ने केन्द्र परिसर में आयोजित शोक सभा में स्व अमीरचन्द को श्रंद्वाजंली दी। शोक सभा में संस्कार भारती के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक माानीय योगेन्द्र ‘‘बाबा’’ के साथ, राज्य ललित कला अकादेमी के उपाध्यक्ष तथा अन्य कला जगत के लोग उपस्थित रहे।  संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचन्द का कला और कलाकारों के उत्थान के लिए सेवा करते-करते शनिवार देर शाम अरूणाचंल प्रदेश में कलायात्रा के दौरान देहावसान हो गया। संस्कार भारती के विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए वर्तमान में अखिल भारतीय महामंत्री की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। वर्तमान में उनका केन्द्र दिल्ली था। अनेक वर्षो तक पूर्वोत्तर भारत में रहकर संस्कार भारती के कार्य विस्तार में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोकजीवन में राष्ट्रीय मूल्यों के बीजारोपण हेतु आजीवन समर्पित रहे। कई राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को उनका सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनका अन्तिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। केन्द्र में उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रहकर उनकी आत्मा की शान

एमिटी यूनिवर्सिटी न्यूरोसाइंस की चुनौतियों पर दो दिवसीय ऑनलाइन सम्मेलन का आयोजन

चित्र
  लखनऊ। एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, एमिटी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश लखनऊ परिसर द्वारा 21 एवं 22 अक्टूबर को “इमर्जिंग चौलेंजेस एंड एडवांसेस इन न्यूरोसाइंसेज“ (ईसीएएन-2021) विषय पर दो दिवसीय ऑनलाइन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में भारत, यूके और यूएसए के प्रसिद्ध वक्ताओं द्वारा वार्ता के अलावा यूजी, पीजी और पीएचडी के छात्रों के लिए मौखिक शोध पत्र प्रस्तुति सत्र भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें युवा वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन समीक्षा और मूल कार्य के दो खंडों के तहत आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागी फार्मास्युटिकल साइंसेज, बायोटेक्नोलॉजी और संबंधित क्षेत्रों के दायरे में अपना काम प्रस्तुत कर सकते हैं।