नहीं रहे धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव, पूरे देश में शोक की लहर

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 82 वर्ष की उम्र आज अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सही तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।


मुलायम सिंह यादव ज़मीन से उठकर भारतीय राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वो लोगों के दिलों पर राज करते थे। राजनीतिक विचार भिन्नता या राजनीतिक प्रतिद्वंदिता को कभी भी व्यक्तिगत संबंधों पर हावी नहीं होने दिया। जनजन में लोकप्रियता की वजह से ही उनका नाम धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव रखा गया था क्योंकि वह इतनी उंचाई पर पहुंचने के बाद भी जनता से कभी दूरी होने दिया। इसी वजह से लोगों ने उन्हें "नेता जी" की संज्ञा दी थी। इस देश में "नेता जी" की संज्ञा सिर्फ दो ही लोगों को मिली पहला नेता जी सुभाष चन्द्र बोस और दूसरा नेता जी मुलायम सिंह यादव।नेता जी के निधन से देश की राजनीति में अपूर्णीय छति हुई है। नेता जी मुलायम सिंह यादव ऐसे व्यक्ति थे जो हर व्यक्ति की मदद करते थे चाहे वह किसी भी पार्टी का क्यों न हो। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही