11 से 19 तक उदयपुर में आसियान- भारत कलाकार शिविर का आयोजन

  • सामाजिक प्रगति और सांस्कृतिक विकास में तेज़ी लाना है उद्देश्य

शाश्वत तिवारी

राजस्थान के उदयपुर में आसियान-भारत कलाकार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 11 से 19 अक्टूबर तक चलेगा। इस भव्य आयोजन में भारत ही नहीं बल्कि आसियान देशों के भी कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आसियान- भारत कलाकार शिविर का आयोजन 11 से 19 अक्टूबर तक किया जा रहा है। पूर्व सचिव राजदूत सौरभ कुमार ने उदयपुर में शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने आसियान देशों और भारत के भाग लेने वाले कलाकारों के साथ भी बातचीत की।

आसियान की स्थापना 08 अगस्त,1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी। वर्तमान में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्याँमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम इसके दस सदस्य देश हैं। इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित है। आसियान का लक्ष्य दक्षिण- पूर्व एशियाई राष्ट्रों में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और सांस्कृतिक विकास में तेज़ी लाने हेतु निरंतर प्रयास करना है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही