मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने गांधीजी के प्रिय भजनों का आनन्द भी लिया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, मत्स्य मंत्री संजय निषाद, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, सलाहकार मुख्यमंत्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, निदेशक सूचना शिशिर तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही