राजेश के मनोनयन से मजबूत होगी भाजपा: रमापति राम त्रिपाठी

देवरिया। प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र को भाजपा का जिला-उपाध्यक्ष बनाये जाने के पर सदर सांसद डॉ रमापतिराम त्रिपाठी एवं लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज शाही ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सदर सांसद ने जिला पंचायत स्थित अपने आवास पर श्री मिश्र को मिठाई खिलाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। उन्होंने ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इनके मेहनत और परिश्रम से संगठन के काम मे और तेजी आयेगी, संगठन और मजबूत होगा।

वही राजेश कुमार मिश्र के जिलाउपाध्यक्ष बनने के बाद आज उनके भुजौली कालोनी स्थित उनके आवास पर पहुच भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहना स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त जिला-उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दिया है उसका ईमानदारी से निर्वहन करूँगा और संगठन को और मजबूत करने का काम करूंगा। इस अवसर पर अरुण सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, पवन कुमार मिश्र, तेज बहादुर पाल, रानू सिंह, राजन मल्ल, अश्वनी मणि बजरंगी, मधुसूदन सोनी, भरत मद्धेशिया, पंकज मणि इत्यादि लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द तिवारी, सांसद रविन्द्र कुशवाहा,सांसद कमलेश पासवान, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, पूर्व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, एमएलसी डॉ रतनपाल सिंह, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक दीपक मिश्र शाका, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, विधायक सभा कुअर कुशवाहा, नपाध्यक्ष अलका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, पूर्वजिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, पूर्वजिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, विशम्भर मिश्र आदि ने भी राजेश कुमार मिश्र के जिलाउपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही