लखनऊ उपजा कार्यालय में पत्रकारों ने मनाया भारत सिंह का जन्मदिन

लखनऊ।

वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह, जो कि उपजा लखनऊ के अध्यक्ष और आउटलुक अंग्रेजी पत्रिका के विशेष संवाददाता हैं, का जन्मदिन  लखनऊ उपजा ने बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। 

दारुलसफा में स्थित उपजा कार्यालय पहुंचकर लखनऊ के पत्रकारों ने बधाई और अशेष शुभकामनाएं दीं। भारत सिंह स्वतंत्र भारत, वॉयस ऑफ मूवमेंट, जनसंदेश टाइम्स, स्वदेश, राष्ट्रीय सहारा जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में बड़े दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। संगठन के अगुवा के नाते आपने लखनऊ के पत्रकारों में एक अलग पहचान बनाई है। सच्चे अर्थों में "सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास" जैसे सिद्धांत को लेकर चलते हैं। इनके निर्देशन में लखनऊ के पत्रकारों और उनके परिवारीजनों ने रिकॉर्ड संख्या में यात्राएं की हैं। नैमिषारण्य धाम, अयोध्या धाम और प्रयागराज महाकुंभ की यात्रा ने इतिहास रचने का काम किया है। पत्रकारों के सुख-दुःख में बराबर के साझीदार होने में  सबसे आगे रहते है। 


 सामाजिक सहकार और सरोकारों के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। जमीन से जुड़ाव, सामाजिक सरोकार और सहकार के प्रति आपकी प्रतिबद्धता न सिर्फ प्रभावित बल्कि प्रेरित भी करती हैं। 

लखनऊ उपजा के मार्गदर्शक मंडल सदस्य अजय कुमार ने शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अन्य पदाधिकारी व सदस्यों में उपाध्यक्ष  एसवी सिंह, अनुपम चौहान, महामंत्री आशीष मौर्य,कोषाध्यक्ष आशीष सुदर्शन, मंत्री पद्माकर पांडेय पदम्, कार्यकारिणी सदस्य अनूप मिश्र, अब्दुल सत्तार, अश्वनी जायसवाल, महेंद्र तिवारी एवं सुनील दिवाकर, अजय चतुर्वेदी, धनंजय सिंह, शम्भू शरण वर्मा, रवि मौर्य, सुरेंद्र दुबे दीपक शुक्ला, वीके त्रिपाठी,आर पी सिंह, संतोष अहिरवार, विनीत  शुभम कश्यप, राजू यादव, जितेंद्र सिंह यादव, हर्षित मिश्र आदि ने बधाई दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही