बाल सुधार गृह में मनायी गयी अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि 

देवरिया।
आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रथम पुण्यतिथि का आयोजन राजकीय बाल सुधार गृह में किया गया। कार्यक्रम में अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। बाल गृह के बच्चो ने अटल जी की याद में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि अटल जी अच्छे राजनीतिज्ञ के साथ अच्छे कवि भी थे, उनकी कविताएं हम सभी के अंदर देशभक्ति की भावना जागृत करती है। अपने सुचितापूर्ण जीवन के लिए अटल जी युगों युगों तक  याद किये जायेंगे।



कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री गन्ना संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि अटल जी पक्ष के पहाड़ थे। विपक्ष भी उनकी सादगी और वाकपटुता का कायल था। कार्यक्रम में उपस्थित भाजयुमो के पूर्व महामंत्री रामदास मिश्र ने कहा कि अटल जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नही किया, अटल जी के आदर्श हम सभी को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
राजकीय बाल सुधार गृह के अधीक्षक यशोदानन्द तिवारी ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।


कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता और देवरिया महोत्सव समिति के सदस्य फडीन्द्र मणि त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम के अंत मे राजकीय बाल सुधार गृह में अटल जी की स्मृति में पौधरोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विनोद तिवारी, डॉ गंगा शरण पांडेय, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष उमाशंकर सोनकर अजित भारती, शकुंतला, प्रिन्स मिश्रा, पवन मिश्र के साथ बाल गृह के अध्यापक उपस्थित रहे।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही