एलजेए बना अपने दम पर 10 लाख का बीमा कराने वाला पहला पत्रकार संगठन।

 


एलजेए बना अपने दम पर 10 लाख का बीमा कराने वाला पहला पत्रकार संगठन।



लखनऊ।


पत्रकारों के हित के लिए काम करने का दम तो बहुत लोग भरते हैं, पत्रकारों के साथ कोई अनहोनी होने पर बयानों की बाढ़ सी आ जाती है परन्तु वह सब कागजी होकर ही रह जाती है। कुछ चुनिंदा मामलों में पीड़ित "बड़े" पत्रकारों को ही राहत मिल पाती है।
           पत्रकारिता जैसे पवित्र पेशे में इसे मिशन मानकर काम करने वालों की आज भी कमी नहीं हैं। काफी कठिन परिस्थितियों में माफियाओं, पुलिस व भ्रष्ट नेताओं की दुश्मनी मोल लेकर भी शहर से लेकर दूर-दराज गांव तक के लोग/युवा पत्रकारिता के माध्यम से पीड़ितों को न्याय दिलाने उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।
               पत्रकारों के इसी श्रम, लगन व जोश को देखते हुए उनके उत्साह को बनाए रखने के लिए "लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन" ने अपने पत्रकार भाइयों, संगठन से जुड़े सदस्यों के लिए कई महीने के अथक परिश्रम, यूनाइटेड इंडिया एश्योरेंस कंपनी में लगातार भाग दौड़ करके उनका 10 लाख रुपए का एक्सीडेंटल बीमा कराने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही राजधानी लखनऊ ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश का "लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन" एकमात्र ऐसा संगठन बन गया है जिसने बिना किसी सरकारी सहायता के अपने सदस्यों का दस लाख रुपए का बीमा करवाया है।
             यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की ओर से मंडलीय प्रबंधक हर्ष कुमार शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारी (लेखा) आदर्श श्रीवास्तव ने एलजेए अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी को बीमा पॉलिसी का बांड सौंपा गया। 
           "लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन" इसके लिए यूनाइटेड इंडिया एश्योरेंस बीमा कंपनी का एवं अपने अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी व महामंत्री रुपेंद्र उपाध्याय का विशेष रुप से आभार व्यक्त करता है। एलजेए के उपाध्यक्ष विजय आनंद वर्मा के अनुसार इस बड़े काम के पहले चरण में अभी 50 पत्रकारों का बीमा कराकर शुरुआत की गई है, दूसरे चरण की भी शुरुआत कर दी गई है जो इसी सप्ताह पूरी करा दी जायेगी। जो भी पत्रकार साथी बीमा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं वो अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी से 9454638777 एवं  7985698909 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही