राम शंकर भार्गव का कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया

 


लखनऊ | 


मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राम शंकर भार्गव का आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के मीडिया सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष गौरव चैधरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी दीपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि स्वागत समारेाह के उपरान्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव चैधरी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें सभी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत के साथ कांग्रेस प्रत्याशी राम शंकर भार्गव को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।
बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री  विनोद मिश्रा, सर्वजीत सिंह मक्कड़, डा0 मंजु दीक्षित, सिद्धिश्री, दीपेन्द्र मिश्रा, संजय सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, आनन्द प्रताप सिंह, रामपाल यादव, एस0के0 द्विवेदी, मो0 शकील,  अंकुश शर्मा,  विजय कनौजिया,  विपिन यादव, गौरी पाण्डेय, जीत बहादुर यादव, ब्रम्हेन्द्र मौर्या, दिनेश गिरि, संतोष द्विवेदी, रामबाबू बाजपेयी, अरविन्द पटेल,  राजकुमार राधा पाण्डेय, सुरजीत सिंह बरनाला, अंशुमान मिश्रा,  सरलेस रावत, विकास त्रिपाठी, रौशन यादव, अरूण डाली सहित सैंकड़ों की संख्या में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही