विधानसभा अध्यक्ष ने नव निर्वाचित विधायक डाॅ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को शपथ दिलायी
लखनऊः17 नवम्बर, 2020
उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आज विधान भवन स्थित टण्डन हाल में देवरिया विधान सभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक डाॅ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।
श्री त्रिपाठी ने विधान सभा अध्यक्ष श्री दीक्षित के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण किया। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली, स्वलिखित पुस्तक‘हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ, भारत बोध’ एवं ‘संसदीय दीपिका’ के अक्टूबर अंक की प्रति भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने नव-निर्वाचित सदस्य को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब हों और जीवन में यशस्वी हों तथा सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
इस अवसर पर सतीश द्विवेदी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा एवं जय प्रताप निषाद राज्य मंत्री, पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास, व विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार