सपा प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने घर घर जाकर सहयोग और समर्थन


देवरिया। चुनाव प्रचार थम जाने के बाद सोमवार को सपा प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह पांच बजे स्टेडियम में भ्रमण कर रहे लोगों से मुलाकात कर समर्थन और सहयोग की अपील की। श्री त्रिपाठी ने कहा कि यह उपचुनाव 2022 का सेमीफाइनल है। इस चुनाव में अगर मेरी जीत होती है तो 2022 में सपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। श्री त्रिपाठी ट्यूबेल कॉलोनी, साकेत नगर, नाथनगर, खरजरवां, नेहरू नगर, चकीयवा, देवरिया खास में घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क किया और सपा के कार्यकाल में प्रदेश में हुए विकास कार्यों को याद दिलाया।  


पुनः ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी अपने कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका रोड, बजाजी रोड, तहसील रोड, स्टेशन रोड, भिखमपुर रोड में घर घर जाकर जनता का आशीर्वाद मांगा और साइकिल के पक्ष में वोट करने और भारी मतों से जीताने की अपील की। श्री त्रिपाठी ने लोगों से कहा कि जीतने के बाद क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा और हर वर्ग के लोगों का सम्मान होगा। श्री त्रिपाठी के साथ डॉ संजीव राव, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय प्रताप यादव, व्यापारी नेता धनोज जायसवाल, बबलू विश्वकर्मा, रामप्रवेश यादव, रमाशंकर राजभर, नीरज वर्मा, बेचुलाल चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही