नव निर्वाचित विधायक, संगीता चैहान को दिलायी शपथ


                                                                         
लखनऊः 12 नवम्बर, 2020
उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आज विधान भवन स्थित अपने कक्ष में जनपद अमरोहा के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-40, नौगांवा सादात से नव निर्वाचित विधायक संगीता चैहान को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी। श्रीमती चैहान ने विधान सभा अध्यक्ष दीक्षित के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण किया। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन, नियमावली, स्वलिखित पुस्तक ‘हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ‘ ‘भगवतगीता रिविजटेड’ एवं संसदीय दीपिका के अक्टूबर अंक की प्रति भेंट की। 


इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने विधान सभा के नव निर्वाचित सदस्य को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब हों और जीवन में यशस्वी हों तथा सदन में होने वाले वाद विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। इस अवसर पर राजीव तरारा सदस्य विधान सभा एवं सुषमा सिंह उपाध्यक्ष महिला आयोग, व उ0प्र0 विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे भी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही