हृदय नारायण दीक्षित द्वारा लिखित पुस्तक के हिन्दी संस्करण का नीदर लैण्ड में लोकार्पण


ब्रजेश कुमार पाण्डेय


लखनऊ। नीदरलैंड की राजधानी एमस्टरडमध्हेग के गांधी सेंटर एडोटोरियम में उ0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित द्वारा आज हिन्दी में लिखित पुस्तक के इंग्लिश संस्करण (द वे इंडिया थिंक्स) का लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक मूल रूप से हिन्दी में सोचने की भारतीय दृष्टि नाम से भी लिखी गयी है।
पुस्तक के उद्घाटन अवसर पर हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सोचने की भारतीय दृष्टि में देश की सीमा का बंधन नहीं है। सनातन और अद्युनातन का द्वंद्व भी नहीं रहा। भारतीय सोच परंपरा में अंतरिक्ष तक को समेटा गया है। यहां निरपेक्ष सत्य को सोच का केन्द्र बनाया गया है। सोचने की भारतीय दृष्टि में विश्व एक इकाई है। वहां क्षेत्रियता अथवा सामायिकता या देशगत कालगत सीमा के बंधन नहीं है। सारी सोच लोक मंगल अभीप्सु है।



श्री दीक्षित ने ऋग्वेद, उपनिषद एवं अन्य वैदिक ग्रन्थों का उद्रण देते हुये कहा कि भारतीय चिंतन की समग्र दृष्टि है। इस पुस्तक के माध्यम से भारतीय सोच के बारे में देश और दुनिया को बताने का एक सार्थक प्रयास किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर प्रसन्न्ता व्यक्त की कि पुस्तक का उद्घाटन पश्चिमी जगत के नीदरलैंड जैसे उन्नत देश में हो रहा है। वहां पर एक बड़ी संख्या में एकत्रित भीड़ को सम्बोधित करते हुये कहा कि ''मुझे कल्पना भी नहीं थीं कि पुस्तक के विमोचन के समय इतने लोग इक्टठे होकर भारतीय संस्कृति सभ्यता व ऋग्वैदिक कालीन विषयों को जानने व समझने के लिए इतनी रूचि का प्रदर्शन करेंगे है। श्री दीक्षित ने आयोजकों एवं उपस्थित समूह के प्रति कृतज्ञता एवं आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर नीदरलैंड में भारतीय राजदूत बीनू राजा मुनि ने कहा कि दीक्षित जी एक महान राजनीतिज्ञ एवं लेखक है। उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल के साथ डच संसद में राजनेताओं से मिलकर भारतीय संसद उ0प्र0 विधान सभा की कार्यप्रणाली के साथ-साथ भारतीय ज्ञान-विज्ञान, सोच-विचार, भारतीय संस्कृति व दर्शन पद्वति के बारे में विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के प्रकाशित होने से दुनिया के बड़े हिस्से को भारतीय विचारों के बारे में जानने में सुविधा होगी।
उ0प्र0 विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे कहा कि वह इस पुस्तक के हिंदी संस्करण से बहुत प्रभावित थे। इनकी हमेशा इच्छा रही है कि पुस्तक हिंदी पाठकों तक सीमित न रहे अंग्रजी भाषा के जानने वाले पाठकों तक पहुंचे। कार्यक्रम में एक्यूमैन पब्लिशर राजमोहन एवं नित्यानंद तिवारी भी उपस्थित रहे। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही