संदेश

गृह मंत्री ने 56वें पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक सम्मेलन का लखनऊ में किया उदघाटन 

चित्र
  अमित शाह ने देश सर्वश्रेष्ठ 3 थानों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गृह मंत्री ने राज्य पुलिस एवं केन्द्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया लखनऊ (नागरिक सत्ता)। गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में 56वें पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक सम्मेलन का उदघाटन करने के बाद कोविड महामारी के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा निभाई गई भूमिका और उनके त्याग की सराहना की। गृह मंत्री ने आसूचना ब्यूरो के अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल प्रदान किया तथा देश के 3 सर्वश्रेष्ठ थानों, दिल्ली के सदर बाजार, ओडिशा के गंगापुर और हरियाणा के भटटू कलां को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य पुलिस तथा केंद्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर ज़ोर देते हुए कहा कि वे सम्मेलन में दिए गए सुझावों पर समयबद्ध तरीके से अमल करें। उन्होने तटीय सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद, नारकोटिक्स, साइबर क्राइम तथा सीमा प्रबंधन जैसे सुरक्षा संबंधित विषयों पर ध्यान केंद्रित करने पर ज़ोर दिया। उन्होने प्रधानमंत्री के निर्देशों के अनुसार, हाइब्रिड तरीके से सम्मेलन के आयोजन की सराहना की और कहा कि इससे निचले स्तर क

भाषा विश्वविद्यालय में कुलपति ने मीडिया लैब, पुस्तालय भवन एवं कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन किया

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ला ने मीडिया लैब, पुस्तकालय भवन एवं कंप्यूटर सेंटर का लोकार्पण किया गया। मीडिया लैब का निर्माण राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा रुसा के अंतर्गत वित्तीय सहायता से निर्मित किया गया है।   श्री शुक्ला ने शिक्षा के क्षेत्र में पुस्तकालय एवं कंप्यूटर के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों से आह्वाहन किया की अपना अधिक से अधिक समय पढ़ाई लिखाई में लगाएं और समय का सदुपयोग करें इसके लिए पुस्तकालय को अपनी पहली प्राथमिकता दें। इस कार्यक्रम में कुलपति के साथ समस्त विश्विद्यालय प्रशासन, निर्माण विभाग के पदाधिकारी एवं प्रोफ़ेसर मसूद आलम फलाही, प्रोफेसर सैयद हैदर, प्रोफेसर एहतेशाम अहमद, प्रोफ़ेसर चांदना डे, प्रोफेसर खदीजा, और समस्त शिक्षक एवं शिक्षरेतर, और बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों कृषि कानून को वापस लेने का किया एलान, किसान यूनियन ने किया स्वागत, विपक्ष ने उठाए सवाल

चित्र
  (अखिलेश पाण्डेय) लखनऊ (नागरिक सता)। आखिरकार भाजपा के नरेन्द्र मोदी सरकार को किसानों की जिद के आगे झुकना ही पड़ा। आज कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरूनानक जयंती के दिन किसान बिल पास होने के लगभग 14 महीने बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान कर किसानों को राहत प्रदान किया है।   आज अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलान किया कि तीनों विवादित कृषि कानूनों को इसी माह के अंत में शुरू होने वाले संसद सत्र में वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। पीएमओ की ट्वीटर आईडी पर टवीट कर कहा कि हमारी सरकार ये कानून किसानों के कल्याण के लिए, खासकर छोटे किसानों के कल्याण के लिए, देश के कृषि जगत के हित में, गांव गरीब के उज्जवल भविष्य के लिए, पूरी सत्य निष्ठा के साथ नेक नीयत से लाई थी। लेकिन इतनी पवित्र बात, पूर्ण रूप से शुद्ध, किसानों के हित की बात हम अपने प्रयासों के बावजूद कुछ किसानों को समझा नहीं पाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में डेढ़ साल बात करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खुलने की बधाई देते हुए कहा कि आज देव दीपावली का प

राज्यपाल ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरूनानक जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरूनानक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि कार्तिक पूर्णिमा का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। यह पर्व लोगों को प्रकृति से जोड़ता है और नदियों के महत्व को भी स्थापित करता है।  राज्यपाल ने कहा कि गुरूनानक देव की शिक्षाएं आत्मिक शांति, भक्ति, समर्पण, तपस्या और सामाजिक सद्भाव की ओर उन्मुख करती हैं। इसके साथ ही उनकी शिक्षाएं सम्पूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरक हैं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर्व को प्रेम और सद्भाव से मनाने के लिए आह्वान करते हुए प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरूपर्व की दी बधाई

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के सामाजिक सद्भाव के सन्देश में समस्त जनमानस का कल्याण निहित है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने भी गुरु नानक देव जी को उनके जयंती व प्रकाशोत्सव पर नमन करते हुए कहा कि उनके विचार हमें समाज की सेवा करने  के लिए प्रेरित करते है। श्री अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को गुरु पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है

एक बार फिर यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में शामिल हुआ भारत

चित्र
 (शाश्वत तिवारी की रिपोर्ट) संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक और शिक्षा संगठन के कार्यकारी बोर्ड के लिए बुधवार को हुए चुनाव में भारत को 2021-25 के कार्यकाल के लिए 164 मतों के साथ फिर से निर्वाचित कर लिया गया। भारत को एशिया और प्रशांत महासागर के देशों के समूह चार के लिए फिर से चुना गया है, जिसमें जापान, फिलीपींस, वियतनाम, कुक आइलैंड्स और चीन भी शामिल हैं। इस बारे में यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) के पेरिस स्थित भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने ट्वीट कर कहा भारत को यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में 2021-25 की अवधि के लिए 164 मतों के साथ फिर से चुना गया। भारत एशिया और प्रशांत महासागर के देशों के समूह चार के लिए हुआ निर्वाचित। संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक और शैक्षिक संगठन का कार्यकारी बोर्ड संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के तीन संवैधानिक अंगों में से एक है। अन्य दो सामान्य सम्मेलन और सचिवालय हैं। सामान्य सम्मेलन कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का चुनाव करता है। चार साल का होगा कार्यकाल भारत के कार्यकारी बोर्ड के लिए फिर से चुने जाने के बाद, केंद्रीय राज्य मंत्री (संस्कृति)

उत्तर प्रदेश सरकार विकास हेतु कृत संकल्पितः डॉ रमापति राम त्रिपाठी

चित्र
 पूरे जनपद में आदर्श ब्लॉक होगा देवरिया का सदर ब्लाकः नीरज शाही देवरिया (नागरिक सत्ता)। सदर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम कठिनाइयां में विभिन्न सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास हेतु कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आज जनपद सहित पुरे ब्लॉक में सड़को का जाल बिछाया जा रहा है। सदर क्षेत्र पंचायत के गठन के मात्र 4 महीने में ही इतने सड़कों  का निर्माण कराकर लोकार्पण करना निश्चित तौर पर देवरिया सदर प्रमुख व बीडीसी सदस्यों का एक सराहनीय प्रयास है। और हमें आशा ही नहीं विश्वास भी है कि ब्लॉक  विकास के क्षेत्र में आगे रहेगा। कार्यक्रम के पूर्व पंडित लाल बहादुर पाण्डेय ने शीलापट का पूजन कराया।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने कहा कि युवा ब्लॉक प्रमुख के द्वारा कराया गया यह लोकार्पण एक कीर्तिमान विकास के क्षेत्र में स्थापित करेगा। हमें विश्वास है कि यह ब्लॉक एक आदर्श मॉडल ब्लाक बनेगा। उन्होंने कहा कि अब ब्लॉक का कोई भी गांव वि