संदेश

एकेटीयूः अधिकारियों नें गोद लिए गए टीवी ग्रसित बच्चों को पोषण किट एवं कम्बल का वितरण किया

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में आज विवि के अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए आर्थिक रूप से कमजोर टीबी रोग से ग्रसित बच्चों को पोषण किट एवं कम्बल वितरित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनीत कंसल ने गोद लिए गए 8 बच्चों को पोषण किट एवं कम्बल वितरित किये। इन बच्चों को कुलपति प्रो विनीत कंसल, कुलसचिव नंद लाल सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो अनुराग त्रिपाठी, एसओ-डीन पीजी प्रो अरुणिमा वर्मा, प्रो ओपी सिंह डीन एसडब्ल्यू, डीसी मिश्रा एसएस सोम, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ आशुतोष द्विवेदी द्वारा गोद लिया गया है। कुलसचिव नंद लाल सिंह ने बताया कि टीबी ग्रसित समस्त बच्चों की समय-समय पर काउन्सलिंग भी करवाई जाएगी। साथ ही समय-समय पर पोषण के लिए आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। कुलपति प्रो कंसल ने बताया कि विश्वविद्यालय सामाजिक उत्थान एवं पुनर्वास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के पुनर्वास के लिए विश्वविद्यालय हमेशा कार्य करता रहेगा।

प्रो विनय कुमार पाठक को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति पद का अतिरिक्त प्रभार

चित्र
  लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने ख्वाजा ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अनिल कुमार शुक्ला को महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर राजस्थान का कुलपति बनाए जाने के बाद छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आज राजभवन की तरफ से जारी एक आदेश में प्रो विनय कुमार पाठक को नियमित कुलपति की नियुक्त होने तक अथवा अग्रिम आदेशों तक जो भी पहले हो अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति पद के दायित्व का निर्वहन करने हेतु नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व भी प्रो पाठक भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सम्हाल चुके हैं। इसके पूर्व प्रो विनय कुमार पाठक एकेटीयू का कुलपति रहते हुए अपने कार्यकाल में अनके अहम बदलाव किए जिसकी सराहना हर तरफ की गई।  

मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरू नानक जयन्ती पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

चित्र
  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में इस अवसर का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु ने इसी दिन मत्स्य अवतार लेकर प्रलय के अंत तक सप्त ऋषियों एवं वेदों की रक्षा की, जिससे पुनः सृष्टि का निर्माण सम्भव हो सका। इसके साथ ही भगवान शंकर ने इसी दिन त्रिपुरासुर नामक राक्षस का अंत किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व मानव मात्र को प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु नानक जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने सन्देश में कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के सर्व-धर्म समभाव एवं सामाजिक सद्भाव के सन्देश में सम्पूर्ण मानवता का कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने आडम्बरों और अंधविश्वासों का प्रतिकार करके समाज को नई दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने लोगों से कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से शिष्टाचार भेंट की

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के 5 माल एवेन्यू स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। श्री दीक्षित ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही शाल एवं विधान सभा का एक मोमेन्टो भी भेंट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यक्ष का स्वागत किया। श्री दीक्षित ने स्वचरित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय द्रष्टा, दृष्टि और दर्शन, अथर्ववेद का मधु, ज्ञान का ज्ञान, मधु अभिलाषा हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ, राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ अन्र्तसंवाद एवं संसदीय दीपिका की मासिक पत्रिका भी भेंट की। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष श्री दीक्षित द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पर लिखी पुस्तक के लेखन शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के विभिन्न पहलुओं एवं भारतीय सांस्कृतिक एवं आर्थिक दर्शन का जिस तरह विश्लेषण किया गया है, वह जन-जन के लिए उपयोगी है। मुख्यमंत्री धामी ने बीते दिनों की याद करते हुए कहा कि मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से ही पढ़ा हूँ। यहां के विद्यार्थी जीवन

'सप्रेम-दिवस' का चार-दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का आनलाइन आयोजन 18 नवम्बर से

चित्र
लखनऊ। कला, साहित्य, संगीत, शिक्षा व सामाजिक सेवाओं पर आधारित 'सप्रेम संस्थान' के तत्त्वावधान में 'सप्रेम-दिवस' का चार- दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का ऑनलाइन आयोजन दिनांक 18 से 21 नवम्बर तक किया जाएगा। जिसमे देश के विभिन्न प्रांतों से चित्रकार, संगीतकार, कवि, साहित्यकार व आम जनमानस की भागीदारी होगी।   सप्रेम संस्थान के आयोजक सदस्य व चित्रकार भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि यह आयोजन वरिष्ठ प्रवक्ता, समाजिक, आध्यात्मिक चिंतक निरंकारी सन्त प्रेम नारायण लाल के पाँचवीं पुण्य-स्मृति पर किया जा रहा है। इस चार-दिवसीय आयोजन के अंतर्गत कुल 5 कार्यक्रम होंगे, जिसका भव्य शुभारम्भ गुरुवार 18 नवम्बर की शाम, एक बहु-माध्यम चित्रकला शिविर से होग। जिसमे मुख्य अतिथि वरिष्ठ चित्रकार, कला समीक्षक व इतिहासकार अखिलेश निगम के वक्तव्य और कला शिविर में भाग ले रहे विभिन्न प्रांतों के नौ कलाकारों के परिचय से किया जायेगा।  कला व साहित्य विषय से सम्बंधित परामर्श-सत्र भी इस बार विशेष रूप से किया जा रहा है। साथ ही गत वर्ष की भाँति 'चलो प्रेम के सपनों को साकार करें हम' शीर्षक पर आधारित एक '

आईआईएलएम मैनेजमेंट के छात्रों ने हस्त निर्मित समान बेचकर, मुनाफे से गरीबों को खिलाया खाना

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। दीपावली के अवसर पर आईआईएलएम् लखनऊ के छात्र छात्राओ द्वारा एक प्रबंधन लर्निंग एवं सीएसआर गतिविधि हाथो से बने दीये बेचकर की गयी। इस आयोजन में छात्र-छात्राओ ने हस्तनिर्मित दीये और अन्य सामान बेचे। उन्होंने बुनियादी प्रबंधन अवधारणाओं को सीखा, लागू किया और मुनाफा भी कमाया। उन्होंने अनुनय, बातचीत, बिक्री और विपणन, ब्रांडिंग और प्रचार के साथ-साथ लेखांकन और वित्त की मूल बातें सहित कला और विज्ञान सहित व्यवसाय की बारीक सीख ली। मुनाफे का उपयोग आज राम मनोहर लोहिया अस्पताल मैं गरीब मरीजों एवं उनके तीमारदारों को एक संस्था के साथ मिलकर खाना खिलाने में किया गया।    प्रबंधन लर्निंग में इस गतिविधि को पीजीडीएम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं में सौम्या दुबे, शिखा पाठक, नेहा सिंह, इंशा आज़मी, शुभम चौरसिया एवं शिवम् कुमार राय के समूह द्वारा उत्कृष्ट रूप से आगे बढ़ाया गया, जो न केवल उत्साह से आगे आए और काम किया, बल्कि प्रशासनिक अनुमोदन भी प्रबंधित किया, और इसे जरूरतमंदों की मदद करने के अपने अंतिम गंतव्य तक ले गए। यह प्रबंधन शिक्षा का वास्तविक व्यावहारिक कार्यान्वयन छोटे रूप में है, लेकिन यह

रबड़िंग टायर लगाकर बसों का संचालन कराने खिलाफ रूपेश कुमार ने उठाई आवाज, दिया ज्ञापन

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने लखनऊ क्षेत्र के तमाम डिपो द्वारा बसों में रबड़िंग वाले टायर लगाकर संचालन कराने के खिलाफ आवज उठाई है।  क्षेत्रिय अध्यक्ष रूपेश कुमार के साथ क्षेत्रिय मंत्री सुभाष कुमार वर्मा, क्षेत्रिय संगठन मंत्री वसीम सिद्धिकी ने लखनऊ क्षेत्र के प्रबंधक पीके बोस को एक ज्ञापन देने के बाद कहा कि परिवहन निगम के तमाम डिपो के चालकों द्वारा अवगत कराया है कि निगम की बसों में रबड़िंग वाले टायर लगाकर बसों का संचालन करा कर प्रदेश की जनता की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।  रूपेश कुमार ने कहा कि निगम की बस में अगले टायर ओरिजिनल लगने की बजाय वर्तमान समय में कुछ डिपो में रबड़िंग किए हुए टायर को लगा कर संचालन कार्य कराया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि परिवहन निगम को प्रदेश की जनता के जान की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। रबड़िंग वाले टायर कभी भी सड़क पर गरम होकर फट सकते हैं। एसी स्थिति में या़ित्रयों के साथ बस के चालक एवं परिचालक की जान हमेशा खतरे में रहेगी।