नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जन-जागरण अभियान का शुभारम्भ


देवरिया। भारतीय जनता पार्टी देवरिया द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जन-जागरण अभियान का शुभारम्भ किया गया। सदर सांसद डाॅ रमापति राम त्रिपाठी ने जन-जागरण अभिायन को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कानून में किसी की नागरिकता छिनने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए सशोधन किया गया है। बंगलादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से शरणार्थी यहां आये हैं उन्हे इस कानून से नागरिकता दी जायेगी। इसमें ऐसा कोई प्राविधान नहीं है कि जो यहां के नागरिक हैं उनकी नागरिकता चली जायेगी चाहे वह हिन्दू हों या मुस्लिम हों। इस अधिनियम को समझने की आवश्यक्ता है, यह भारत के सभी नागरिकों के हित में है।



जन-जागरण अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लाल बहादूर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम उन लोगो के लिए किया गया है जो प्रताणित होकर भारत में शारण लेकर रह रहे हैं। और इस कानून से उन घुसपैठियों को भी बाहर निकाला जा सकेगा जो अवैध रूप से भारत में आकर अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। इस अधिनियम में किसी भी भारतीय मुस्लिम नागरिक की नागरिकता नही जायेगी। कांग्रेस, सपा व बसपा पार्टी के लोगों द्वारा नौजवानो, मुस्लमानों को बरगलाकर अफवाहें फैलाकर देश प्रदेश का माहौल खराब करने का कार्य कर रहे हैं।   


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही