संदेश

आईईटी लखनऊ द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा

चित्र
लखनऊ। आईईटी लखनऊ में आजादी के 75 वें वर्ष 'अमृत महोत्सव' के अंतर्गत निदेशक प्रो. विनीत कंसल के नेतृत्व में सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात तिरंगा यात्रा का निकाला गया।  सर्वप्रथम संस्थान के प्रशासनिक भवन पर झंडारोहण का कार्यक्रम हुआ, इसके उपरांत तिरंगा यात्रा निकाली गयी। निदेशक ने कहा कि सेनानियों के संघर्ष को याद करने के लिए आजादी के 75 वें स्वर्णिम वर्ष में हम लोग उन्हें तिरंगा यात्रा के द्वारा स्मरण कर रहे हैं। और तिरंगा यात्रा के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव को भव्य तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश विधान सभा का एक गौरवमयी इतिहास है: सतीश महाना

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान भवन पर डायनैमिक फसाड लाइटिंग के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा का देश की विधानसभाओं में अग्रणी स्थान है। इस विधानभवन का एक गौरवमयी इतिहास है। इसके शिलान्यास के इस वर्ष हम सौ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और आज इसका अलग ही एक सुंदर स्वरूप देखने को मिल रहा है। श्री महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा को लेकर एक नया एप बनाया जा रहा है। इसमें उसके नए स्वरूप की जानकारी दी जाएगी। इसकी लांचिग जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा में अब नित नए प्रयोजन हो रहे हैं। विधानसभा का नया स्वरूप प्रकाश उज्जवलता और प्रसन्नता का प्रतीक है जिसके गवाह यहां उपस्थिति सभी लोग है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सौभाग्य से हम अपनी आजादी का 75वां वर्ष मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के अनुसार अगले आने वाले 25 वर्ष अमृतकाल के रूप में होगें। आजादी का जब हम सब शताब्दी वर्ष मनाएगें तो यह देश पुनः उन उंचाईयों पर होगा जिन उंचाईयों पर एक समय विश

देवरिया सदर ब्लॉक से आयोजित किया गया तिरंगा यात्रा

चित्र
विभिन्न कस्बों और चौराहों पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा किया स्वागत देवरिया (नागरिक सत्ता)। देवरिया में आज आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज शाही, ब्लाक प्रमुख पिंटू जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रामपुर कारखाना में विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। तिरंगा यात्रा सदर ब्लॉक से शुरू होकर सोनुघाट होते हुए महुवानी, भीखमपुर रोड, मालवीया रोड होते हुए सदर ब्लॉक पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में व्यापारियों ने जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सुभाष चौक पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा में राजेश मिश्रा, धनवंत सिंह, शैलेन्द्र सिंह, ओमकार मणि, अरुण कुमार राव,रोशन पाण्डेय, विनय कुमार श्रीवास्तव, वीरसेन राव,उदय सिंह, प्रमोद यादव, राजा सिंह सहित सदर ब्लॉके के सभी कर्मचारीयों ने भाग लिया। 

कुलपति प्रो एनबी सिंह के नेतृत्व में निकाला गया तिरंगा यात्रा

चित्र
तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर तिरंगा झंडा का वितरण किया गया लखनऊ (नागरिक सत्ता)। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में आजादी के 75 वें वर्ष में 'अमृत महोत्सव' के अंतर्गत कुलपति प्रो एनपी सिंह के नेतृत्व में तिरंगा झंडे का वितरण एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामवासियों के साथ संवाद भी किया गया। तिरंगा यात्रा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन से प्रारंभ होकर चक्कर पुरवा गांव जाकर खत्म हुई। चक्करपुरवा गांव में कुलपति ने वहां के निवासियों के साथ संवाद किया उन्हें आजादी के दौरान हुए संग्राम एवं सेनानियों के बारे में अवगत कराया। वहां के बच्चों से स्वतंत्रता से संबंधित प्रश्न पूछे गए एवं तिरंगा वितरण का कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से कराया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि सेनानियों के संघर्ष को याद करने के लिए आजादी के 75 वें स्वर्णिम वर्ष में हम लोग उन्हें तिरंगा यात्रा के द्वारा स्मरण कर रहे हैं। कुलपति ने विद्यार्थियों एवं गांव वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने सेनानियों के प्रति जानने की इच्

भाषा विश्वविद्यालय में "तिरंगा का सफ़र" विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में *आजादी के अमृत महोत्सव* के अंतर्गत मनाए जा रहे *हर घर तिरंगा* कार्यक्रम में महिला अध्ययन केंद्र, एनसीसी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वार *तिरंगे का सफर* विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय कुलपति प्रो एनबी सिंह द्वारा किया गया।  कुलपति ने विद्यार्थियों को देश के हित तथा कल्याण को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी के लिए पोस्टर तथा स्लोगन बनाकर भागीदारी की। कार्यक्रम के विषय पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 15 अगस्त 2022 को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नलिनी मिश्रा, समन्वयक महिला अध्ययन केंद्र, एएनओ एनसीसी डॉ ले. बुशरा अलवेरा तथा डॉ पूनम चौधरी द्वारा किया गया।  इसके साथ ही विश्वविद्यालय में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच देश प्रेम की भावना को विकसित करना रहा। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग की वि

विधानसभा अध्यक्ष ने रक्षाबंधन पर प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने रक्षाबन्धन पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि रक्षा-बन्धन भारतीय लोक-जीवन की सुन्दर परम्परा का पवित्र एवं प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक है। भारतीय परंपरा में पुरोहित भी रक्षासूत्र बांधते हैं और जनमानस के दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना करते है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांध उनकी लंबी उम्र और उनके समृद्धि की कामना करती है।

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा और पोस्टर मेकिंग का किया गया आयोजन

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ की एनसीसी यूनिट द्वारा आज 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। विश्वविद्यालय की रोवर्स-रेंजर्स यूनिट ने बुधवार को आजादी के 75 वे़ं अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम मे तिरंगा यात्रा का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनबी सिंह के नेतृत्व में किया। उत्साह वर्धन के लिए यात्रा के दौरान तिरंगा लहराकर देशभक्ति के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा का संचालन नोडल अधिकारी (रोवर्स-रेंजर्स) मो0 शारिक, रोवर्स प्रभारी डॉ सिद्धार्थ सुदीप एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ आमिना द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त रोवर्स-रेंजर्स यूनिट द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और इसके महत्व पर पोस्टर का प्रदर्शन भी किया गया। इसी क्रम में अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'हर घर तिरंगा कार्यक्रम' मे तिरंगा यात्रा थीम पर पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. एनबी सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। पोस्टर मेकिंग