संदेश

आलमबाग बस टर्मिनल पर धूमधाम से मनाई गयी डॉ अम्बेडकर की जयंती

चित्र
डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रयासों से हमारे देश को एक मजबूत संविधान मिलाः अमर नाथ सहाय डॉ अम्बेडकर ने संविधान के निर्माण में अपना अभूतपूर्व योगदान दियाः डीके गर्ग लखनऊ (नागरिक सत्ता)। आलमबाग बस टर्मिनल पर विश्वरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ रवि शंकर पांडे, संदीप, प्राची भटनागर, डॉ विनोद, हिमांशु आदि का सहयोग लिया गया।  बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर को याद करते हुए चारबाग डिपो के एआरएम अमर नाथ सहाय ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रयासों से हमारे देश को एक मजबूत संविधान मिला। बाबा साहब ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, आत्मसम्मान एवं देश की एकता व अखंडता के विचारों पर आधारित देश निर्माण का खाका तैयार किया था। एआरएम डीके गर्ग ने डॉ अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए कहा कि भीमराव अंबेडकर भारत की स्वतंत्रता के बाद देश के संविधान के निर्माण में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। भीमराव अंबेडक

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सीपीए के 8वें सम्मेलन को संबोधित किया

चित्र
हम आत्मनिर्भर नहीं होंगे तो अपनी मंजिल तक कैसे पहुंचेंगे: सतीश महाना जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है: सतीश महाना लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित 8वें राष्ट्रमण्डल संसदीय प्रक्षेत्र सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए कहा कि नौजवान इस देश का वर्तमान और भविष्य है, जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। आज हम सभ को उसी ओर चलने की आवश्यकता है। अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदीजी का यह कथन कि हमारा देश युवा शक्ति का प्रतीक है, आज की वास्तविकता है। भारत के नौजवान देश में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में अपनी प्रतिभा और योग्यता के माध्यम से दुनिया को एक नयी दिशा दे रहे हैं। आज विश्व के जिन बड़े संस्थानों का नाम लिया जाता है उसमें भारत के नौजवान प्राथमिकता से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि आज हम लोग आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं परन्तु अगले 25 वर्षों में हम अपनी आजादी का शताब्दी वर्ष मनायेंगे तो उसमें हमारे नौजवानों के लगन व परिश्रम की महक पूरे विश्व में होगी और भारत

जिलाधिकारी गांव गांव जाकर अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कर रहे हैं प्रेरित

चित्र
देवरिया (नागरिक सत्ता)। देवरिया के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन स्कूल चलो अभियान के तहत गांव गांव ईट भट्ठेे पर जाकर श्रमिकों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उन्हें अपने बच्चों के नाम निकटवर्ती परिषदीय विद्यालयों में कराने के प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने महुआडीह स्थित ईंट-भट्ठे का निरीक्षण भी किया और यहाँ कार्यरत श्रमिकों के बच्चों का नामांकन निकटवर्ती परिषदीय विद्यालय में कराने का निर्देश दिया।  साथ ही डीएम आशुतोष निरंजन ने अधिकारियों को ईंट भट्ठे, होटल ढाबे, मलिन बस्तियों, दुकानों जैसे ड्रॉपआउट बच्चों के संवेदनशील पॉकेट्स में चिन्हीकरण की गति तेज करने को कहा जिससे शासन की मंशानुरूप सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जा सके। महुआडीह स्थित ईंट-भट्ठे पर बड़ी संख्या में बच्चे खेलते दिखे जिसपर जिलाधिकारी ने बच्चों के अभिभावकों से संवाद कायम किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के विषय में समझाया और कहा कि प्रदेश सरकार 6-14 आयु वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। बच्चों को ड्रेस, कॉपी किताब, जूते आदि भी दिए जाते हैं। मिड डे मील के तहत पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध

संविधानिक व्यवस्था के खेवनहारों के लिए लाइट हाउस है भागवद् गीता: प्रो बलराज चौहान

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार ‘द फिलॉसफी ऑफ गीता एंड इट्स इम्बाडीमेंट इन द इंडियन कांस्टिट्यूशन’ (गीता का दर्शन और भारतीय संविधान में इसका निरूपण) के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ एवं जबलपुर के पूर्व वीसी प्रोफेसर बलराज चौहान ने कहा कि हम स्वतंत्र भारत के नागरिक के रूप में आज विश्व में इतने सशक्त सक्षम और प्रभावशाली हैं कि हमारे सबसे बड़े शत्रु भी हमारी क्षमता का बखान कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि इसके पीछे देश के संविधान की ताकत है। वो संविधान जिसकी नींव में श्रीमद्भागवद् गीता जैसे ग्रंथों का दर्शन निहित है। आज बतौर शिक्षक हमें गीता से सीखना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी को किस प्रकार की शिक्षा देनी चाहिए। गीता में श्रीकृष्ण अर्जुन को भगवान या गुरू की भांति नहीं बल्कि एक मित्र-सखा के तौर पर वस्तुस्थिति का भान कराते हैं। एक मित्र के स्तर पर आकर अर्जुन भी श्रीकृष्ण के सम्मुख अपनी समस्या और जिज्ञासा को पूरी तरह रख पाए। इसी तरह एक शिक्षक को भी पढ़ाते समय कृष्ण की भूमिका में रहना चाहिए। प

सीपीए इंडिया रीज़न के 8वें सम्मेलन में भाग लेंगे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

चित्र
 गुवाहाटी में आयोजित हो रहा है सीपीए इंडिया रीज़न का 8वां सम्मेलन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना लखनऊ (नागरिक सत्ता)। गुवाहाटी (असम) में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन इण्डिया रीजन के 8वें सम्मेलन में उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना प्रतिभाग करेंगे।  11 अप्रैल से शुरू होने वाले 2 दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। सम्मेलन का समापन 12 अप्रैल को असम के राज्यपाल द्वारा किया जाएगा।  सम्मेलन का विषय ‘‘समाज के अकांक्षी वर्गों के लिए विकास के परिणाम को अनुकूलित करने में मदद करने के लिए विधायी निरीक्षण को मजबूत करना’’ है। सम्मेलन के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ‘‘युवा केन्द्रित नीतियों को मुख्यधारा में लाना’’ एवं ‘‘राष्ट्रीय विकास एवं जनहित के लिए युवा शक्ति का उपयोग’’ विषय पर अपना भाषण प्रस्तुत करेंगे। उक्त सम्मेलन में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, असम विधान सभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी सहित अन्य विधान सभाओं के अध्यक्ष भी सम्मिलित होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष एवं विधान परिषद के सभापति ने दी चैत्र रामनवमी की शुभकामनाएं

चित्र
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश विधान के अध्यक्ष सतीश महाना ने चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनायें दी है। श्री महाना ने अपने सन्देश में कहा है कि भगवान श्रीराम के जन्म का उद्देश्य मानव का कल्याण करना, मानव समाज के लिये एक आदर्श पुरुष की मिसाल पेश करना और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करना था। यहां धर्म का अर्थ किसी विशेष धर्म के लिये नहीं बल्कि एक आदर्श कल्याणकारी समाज की स्थापना से है। भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी माना जाता है। रामनवमी पर्व का महत्व प्रचीन काल से ही धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा है। सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिहं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिहं ने चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनायें दी है। सभापति विधान परिषद ने कहा कि यह पर्व भारत में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। रामनवमी एक लोकप्रिय हिन्दू त्योहार है। यह त्योहार आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्म के उपलक्ष्य मे मनाया जाता है। रामनवमी का त्योहार न केवल भारत के लो

आईईटी की छात्रा मेहा शुक्ला गूगल स्कॉलरशिप फ़ॉर वीमेन के लिए चयनित

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) लखनऊ की छात्रा मेहा शुक्ला को गूगल के द्वारा स्कालरशिप प्रदान की गई है। मेहा संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। मेहा को गूगल ने गूगल स्कॉलरशिप फ़ॉर वीमेन के लिए चयनित किया है।  मेहा शुक्ला गूगल के द्वारा पूरे एशिया में टॉप लगभग 50 छात्राओं को यह स्कालरशिप प्रदान की जाती है। इस स्कालरशिप के अंतर्गत गूगल मेहा को 1 हजार डॉलर की स्कालरशिप प्रदान करेगा।  संस्थान के निदेशक प्रो विनीत कंसल ने बताया कि गूगल के द्वारा प्रदान की जाने वाली यह विश्व की अत्यन्त प्रतिष्ठित स्कालरशिप है। उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि संस्थान की छात्रा को इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में संस्थान की दो छात्राओं को संयुक्तराज्य अमेरिका की मॉर्गन स्टैनले इंटर्नशिप के लिए चयनित किया गया था। उन्होंने कहा कि संस्थान के संकाय सदस्य इस भी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।  इसके साथ ही साथ उन्होंने जानकारी दी कि, एमएचआरडी भारत सरकार के आईआईटी मुंबई द्वारा आयोजित अंतरराष्